बॉलीवुड की आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा हाल ही में सोनम कपूर के घर उनकी बर्थडे पार्टी में पहुंची, जहां पर उन पर सबकी नजरें ठहर सी गईं। इस पार्टी के दौरान मलाइका बेहद गॉर्जियस दिखीं लेकिन वह जिन लिबासों में यहां पहुंची उन्हें देख एक मिनट के लिए ऐसा लगा जैसे कि दीपिका आ गई हों। दरअसल, इस ग्रांड पार्टी में मलाइका ने जिस डिजाइनर साड़ी को पहना था उसे कैरी कर दीपिका पहले ही खूब लाइमलाइट लूट चुकी हैं। लिहाजा यही वजह थी कि कार्यक्रम में आए सभी मेहमानों की नजर मलाइका पर टिकी रही। हालांकि जानकारी के लिए आपको बता दें कि मलाइका ने सोनम की पार्टी में जाने के लिए दीपिका की साड़ी नहीं पहनी थी। दरअसल, मलाइका ने यह साड़ी डिजाइनर रोहित बल से ली है जिनसे इसे दीपिका ने भी लिया था। दीपिका इस साड़ी को अपनी खास दोस्त की शादी में पहने हुए पहुंची थी। जबकि मलाइका ने इसे बर्थडे पार्टी में कैरी किया, जिसे लेकर फैंस उन पर तमाम तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। देखिए मलाइका का ट्रेडिशनल अंदाज। (All Pics- Instagram) -
मलाइका भी रोहित बल की डिजाइनर साड़ी में वैसे ही खूबसूरत दिखीं जैसे कि दीपिका अपनी दोस्त की शादी में दिखी थीं। हालांकि फैंस की माने तों सिंपल लुक में दीपिका ज्यादा अट्रैक्टिव दिखीं जबकि मलाइका ने गॉर्जियस दिखने के लिए मेकअप का सहारा लिया।
मलाइका की डिजाइनर व्हाइट कलर की फ्लोरल साड़ी पर पल्लू के किनारे में फ्रिल वर्क किया गया था, जिससे उनका लुक खूबसूरत दिखा। -
साड़ी के साथ मलाइका ने लाइट मेकअप और रेड लिपस्टिक के साथ बन हेयरस्टाइल कैरी किया। मलाइका का यह अंदाज देख फैंस उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं कि, इतना सज-धज के ससुराल आई हो क्या?
-
मलाइका ने गले में पर्ल और गोल्डन चोकर के साथ माथे पर मांग टीका पहना। जबकि इसी साड़ी को शादी में पहुंची दीपिका बेहद सिंपल लुक में नजर आई थीं।
इस साड़ी को जब दीपिका ने पहना था तो इसकी कीमत का खुलासा हुआ था। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत 1 लाख 25 हजार है।
