-
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी रचा ली। दोनों की शादी के उनके फैंस को काफी समय से इंतजार था। इन दोनों स्टार्स के अलावा बॉलीवुड में और भी कई चर्चित नाम ऐसे हैं जिनकी शादी का लोग वेट कर रहे हैं। आइए डालते हैं एक नजर:
-
अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप में हैं। कई बार इस तरह की अफवाह उड़ी की अगले महीने या फलाने साल दोनों शादी करने वाले हैं। हालांकि अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। दोनों के फैंस को इनकी शादी का लंबे समय से इंतजार है।
-
दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ की भी शादी की चर्चा है। हालांकि फैंस का इंतजार अभी तक बरकरार है।
-
एक्ट्रेस तारा सुतारिया करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर के कजिन ब्रदर आदार जैन को डेट कर रही हैं। दोनों की शादी का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
-
सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी क्रिकेटर के एल राहुल संग अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर चुकी हैं। देखना होगा कि दोनों कब शादी के बंधन में बंधते हैं।
-
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने भी एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी संग अपने रिलेशनशिप को ओपन कर चुकी हैं। देखना होगा कि फैंस के लिए दोनों की शादी का इंतजार कब खत्म होता है।
-
एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने रियलिटी शो बिग बॉस में अपने प्यार को पब्लिक किया था। चर्चा है कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।
