-
Mahua Moitra Wiki Bio Husband Marriage Networth Income: तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा अकसर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में संसद में दिया गया उनका भाषण काफी वायरल हुआ था। महुआ इससे पहले भी संसद में दिये अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। आइए जानें कौन हैं महुआ मोइत्रा और कैसा रहा है उनका राजनीतिक करियर:
-
महुआ मोइत्रा का बचपन असम और बंगाल में बीता। उन्होंने कोलकाता से स्कूलिंग करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका का रुख कर लिया।
-
महुआ मोइत्रा ने अमेरिका के मैसाच्युसेट्स में माउंट हॉल्योक कॉलेज से गणित और अर्थव्यवस्था में ग्रैजुएशन किया।
-
पढ़ाई के बाद वह जेपी मॉर्गन के साथ जुड़ीं औऱ बतौर इन्वेस्टमेंट बैंकर काम करने लगीं। वह बतौर बैंकर कई बड़े बैंकों के साथ जुड़ीं औऱ ऊंचे पदों पर काम किया।
-
अमेरिका से लेकर यूरोप तक कई जगहों पर काम करने के बाद साल 2008 में महुआ ने नौकरी छोड़ भारत लौटने का फैसला किया। भारत लौट उन्होंने कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली।
-
सालभर बाद ही कांग्रेस से उनका मोहभंग हो गया और वह तृणमूल कांग्रेस में चली गईं। पार्टी ने 2016 में उन्हें करीमपुर विधानसभा से टिकट दिया तो उन्होंने जीत हासिल की और विधानसभा तक पहुंचीं।
-
विधायक बनने के बाद महुआ अपने सटीक और आक्रामक तेवरों को लिए चर्चा में रहने लगीं। देखते ही देखते वह ममता बनर्जी की काफी विश्वसनीय बन गईं।
-
ममता ने उनपर भरोसा जताते हुए साल 2019 में कृष्णानगर सीट से लोकसभा का टिकट दिया। महुआ भी ममता बनर्जी के विश्वास पर खरी उतरीं और चुनाव जीत संसद पहुंचीं।
-
2019 में अपने चुनावी हलफनामे में उन्होंने बताया था कि उनके पास करीब तीन करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। इसमें डेढ़ करोड़ से ज्यादा के गहने शामिल हैं।
-
संसद में टीएमसी औऱ ममता बनर्जी की तेजतर्रार सिपाही के तौर पर महुआ अपना पक्ष रखती हैं औऱ सरकार पर जिस अंदाज में वार करती हैं वह सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जाता है।(Photos: Mahua Moitra Fanpage Facebook And PTI)