-
Mahesh Bhatt Controversies: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के मामले में महेश भट्ट का नाम भी विवादों में रहा। सुशांत के फैंस के अलावा कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी एक्टर की मौत के बाद महेश भट्ट पर तीखे प्रहार किये थे। हालांकि विवादों से महेश भट्ट का पुराना रिश्ता है। परवीन बॉबी से लेकर रिया चक्रवर्ती तक से रिश्तों को लेकर भी महेश भट्ट विवादों में रहे। आइए डालते हैं उनके ऐसे ही चंद चर्चित विवादों पर एक नजर(Photos: Social media): Mahesh Bhatt Controversies: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के मामले में महेश भट्ट का नाम भी विवादों में रहा। सुशांत के फैंस के अलावा कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी एक्टर की मौत के बाद महेश भट्ट पर तीखे प्रहार किये थे। हालांकि विवादों से महेश भट्ट का पुराना रिश्ता है। परवीन बॉबी से लेकर रिया चक्रवर्ती तक से रिश्तों को लेकर भी महेश भट्ट विवादों में रहे। आइए डालते हैं उनके ऐसे ही चंद चर्चित विवादों पर एक नजर(Photos: Social media):
-
महेश भट्ट अपने जमाने की मशहूर अदाकारा परवीन बाबी के साथ अफेयर में रह चुके हैं। उस समय महेश भट्ट शादीशुदा और एक बच्ची के पिता थे फिर भी उन्होंने परवीन बाबी के साथ रिलेशन बनाए। कुछ समय बाद परवीन बाबी मानसिक रोग का शिकार हो गईं और महेश भट्ट के साथ उनका रिलेशनशिप खत्म हो गया। इसके कुछ समय बाद परवीन बॉबी अपने कमरे में मृत पाई गई थीं। महेश भट्ट अपने जमाने की मशहूर अदाकारा परवीन बाबी के साथ अफेयर में रह चुके हैं। उस समय महेश भट्ट शादीशुदा और एक बच्ची के पिता थे फिर भी उन्होंने परवीन बाबी के साथ रिलेशन बनाए। कुछ समय बाद परवीन बाबी मानसिक रोग का शिकार हो गईं और महेश भट्ट के साथ उनका रिलेशनशिप खत्म हो गया। इसके कुछ समय बाद परवीन बॉबी अपने कमरे में मृत पाई गई थीं।
-
एक फिल्म मैगजीन के लिए महेश भट्ट ने अपनी बेटी पूजा भट्ट के साथ लिपलॉक किया था। जब यह तस्वीर मार्केट में आई तो महेश भट्ट की जमकर आलोचना हुई। महेश भट्ट ने तो उस यहां तक कहा था कि अगर पूजा उनकी बेटी नहीं होतीं तो वह उनसे शादी कर लेते।
-
महेश भट्ट एक जमाने में नशे की गिरफ्त में थे। यह बात उन्होंने खुद स्वीकार की है। उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत नशा किया है। एक समय शराब की लत में बुरी तरह से फंस चुके महेश भट्ट बेटी शाहीन के पैदा होने के बाद नशे से दूर हो गए।
-
कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने महेश भट्ट पर आरोप लगाया था कि साल 2006 में फिल्म 'वो लम्हे' की स्क्रीनिंग के वक्त उन्होंने कंगना के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया था। रंगोली ने तो यह भी आरोप लगाया कि महेश भट्ट ने कंगना की तरफ गुस्से में जूता तक उछाल दिया था।
-
महेश भट्ट के 70वें जन्मदिन पर रिया चक्रवर्ती के साथ उनकी कुछ फोटोज वायरल हुई थीं। इनमें वह औऱ रिया काफी करीब नजर आ रहे थे। लोगों ने इस तस्वीर पर दोनों को खूब ट्रोल किया था।
-
14 जून को सुशांत सिंह राजपूत के निधन के तुरंत बाद महेश भट्ट ने एक कंकाल का फोटो शेयर किया था। फोटो के साथ महेश भट्ट ने लिखा- 'मरता हुआ आदमी अजीब बातों के बारे में सोचता है, और इसीलिए हम सब यहां हैं, क्या हम सब मरते हुए लोग हैं?' यह कोट टैड विलियम्स का था लेकिन लोगों ने इसे काफी लापरवाह मानते हुए महेश भट्ट को बुरी तरह ट्रोल किया।
