-
महाराष्ट्र में कल यानी रविवार को गुड़ी पड़वा का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों, बड़ों और बुजुर्गों से लेकर महिलाओं तक में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। बता दें कि महाराष्ट्र में हिंदी महीना चैत्र का पहला दिन गुड़ी पड़वा के रूप में मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, इसी दिन से नए साल की शुरुआत होती है। ऐसे में, इस खास दिन का जश्न केवल महाराष्ट्र में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। एक तरफ जहां गोवा और केरल के लोग इस दिन को संवत्सर पड़वो के नाम से सेलिब्रेट करते हैं, तो वहीं कर्नाटक के लोग इसे युगाड़ी पर्व के रूप में मनाते हैं। इन सबके बीच महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा पर महिलाओं का साड़ी बहन कर बुलेट से सड़कों पर निकलना एक अलग ही रोमांच पैदा करने वाला था। देखिए तस्वीरें। (Source: PTI/Reuters)
-
महाराष्ट्र में महिलाएं गुड़ी पड़वा के मौके पर पारंपरिक वस्त्र साड़ी पहन कर बुलेट चलाती नजर आईं। (Reuters Photo)
-
परंपरा और आधुनिकता का यह मेल वाकई दर्शनीय था। (PTI Photo)
-
इस अवसर पर महिलाएं पारंपरिक साड़ी में साइकिल चलाती हुई भी दिखाई दीं। (PTI Photo)
-
पारंपरिक वस्त्र-विन्यास में महिलाओं का ढोल बजाता दृश्य बेहद आकर्षक था। (Reuters Photo)
-
महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा पर निकाले गए जुलूस का एक दृश्य। (PTI Photo)
-
गुड़ी पड़वा सेलिब्रेशन के दौरान मोबाइल से सेल्फी लेती एक छोटी प्यारी-सी बच्ची। (PTI Photo)
-
गुड़ी पड़वा पर महाराष्ट्र की महिलाएं पारंपरिक क्रिया-कलापों को संपन्न करती हुईं। (Reuters Photo)
गुड़ी पड़वा सेलिब्रेशन में पारंपरिक वेशभूषा में एक महिला। (Reuters Photo) -
इस पर्व पर महिलाएं इस अंदाज में भी नजर आईं। (Reuters Photo)
