• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. mahakumbh 2025 stampede during mauni amavasya snan chaos among devotees heartbreaking scenes captured

महाकुंभ 2025: मौनी अमावस्या स्नान के दौरान भगदड़, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी, शव पकड़कर रोते दिखे परिजन, तस्वीरों में दिखा भयानक मंजर

28 जनवरी को प्रयागराज के महाकुंभ मेला स्थल पर भगदड़ मचने से एक भयावह मंजर पैदा हो गया। संगम तट पर रात के समय अचानक भीड़ में अफरा-तफरी मच गई, जिससे कई श्रद्धालुओं की जान चली गई और अनेक लोग घायल हो गए।

By: Archana Keshri
Updated: January 29, 2025 10:57 IST
हमें फॉलो करें
  • Mahakumbh stampede
    1/30

    प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर हुए हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। (Photo: Reuters)

  • 2/30

    28 जनवरी को प्रयागराज के महाकुंभ मेला स्थल पर भगदड़ मचने से एक भयावह मंजर पैदा हो गया। (Photo: Jansatta)

  • 3/30

    बुधवार देर रात संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए और कुछ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। (Photo: Reuters)

  • 4/30

    प्रशासन ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन खबरों के अनुसार 14 शव अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं और 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। (Photo: Reuters)

  • 5/30

    प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की गई है, लेकिन घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने भयावह मंजर देखा। (Photo: Reuters)

  • 6/30

    भगदड़ के बाद का भयावह दृश्य
    भगदड़ के तुरंत बाद पूरा संगम तट अफरा-तफरी में बदल गया। हर ओर लोगों का सामान, कपड़े, जूते-चप्पल बिखरे पड़े थे। (Photo: Reuters)

  • 7/30

    इस घटना में कई लोग अपनों को खोने के बाद बिलख रहे थे। मृतकों के परिजनों के चेहरे पर दर्द और अविश्वास साफ तौर पर झलक रहे थे। (Photo: Reuters)

  • 8/30

    कुछ श्रद्धालु अपने परिजनों को खोजने में व्यस्त थे, तो कुछ अपने प्रियजनों के शव को पकड़कर रो रहे थे। (Photo: Reuters)

  • 9/30

    परिजनों ने शवों का हाथ नहीं छोड़ा और डर रहे थे कि कहीं उनका प्रियजन फिर से खो न जाए। (Photo: Reuters)

  • 10/30

    रेस्क्यू टीम जब शवों को अस्पताल ले जाने लगी तो कई परिजनों ने शवों का हाथ नहीं छोड़ा, उन्हें डर था कि कहीं उनकी अपनों की बॉडी खो न जाए। (Photo: Reuters)

  • 11/30

    इस दृश्य ने महाकुंभ में हुए इस हादसे को और भी मार्मिक बना दिया।(Photo: Reuters)

  • 12/30

    कैसे हुआ हादसा?
    महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या का स्नान सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस मौके पर बुधवार रात से ही लाखों श्रद्धालु संगम तट पर पहुंचने लगे थे। (Photo: Reuters)

  • 13/30

    रात करीब 1:30 बजे अचानक भीड़ का दबाव बढ़ने लगा और बैरिकेडिंग टूट गई, जिससे भगदड़ मच गई। (Photo: Reuters)

  • 14/30

    सांस लेने में दिक्कत और भीड़ के धक्कों से कई लोग गिर गए, जिससे दर्जनों लोग कुचल गए और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। (Photo: Reuters)

  • 15/30

    50 से अधिक श्रद्धालु घायल
    हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आया और बचाव कार्य शुरू किया गया। (Photo: Reuters)

  • 16/30

    50 से अधिक घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। (Photo: Reuters)

  • 17/30

    सभी घायलों को प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (Photo: Reuters)

  • 18/30

    अमृत स्नान कार्यक्रम किया गया रद्द
    हादसे के बाद प्रशासन ने एहतियातन गुरुवार को होने वाले अमृत स्नान कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। (Photo: Reuters)

  • 19/30

    संगम तट पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है और हेलिकॉप्टर से निगरानी की जा रही है। (Photo: Reuters)

  • 20/30

    पीएम मोदी और सीएम योगी की नजर
    घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक घंटे में दो बार फोन पर बातचीत की और हालात का जायजा लिया। (Photo: Reuters)

  • 21/30

    सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। (Photo: Reuters)

  • 22/30

    इसके बाद प्रयागराज के जंक्शन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और रैपिड एक्शन फोर्स तथा जीआरपी के जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई। (Photo: Reuters)

  • 23/30

    इसके अलावा, हेलीकॉप्टर से भी मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही थी। (Photo: Reuters)

  • 24/30

    मेला प्रशासन ने पहले ही जारी किया था परामर्श
    महाकुंभ में बढ़ती भीड़ को देखते हुए मेला प्रशासन ने मंगलवार को श्रद्धालुओं के लिए परामर्श जारी किया था। (Photo: Jansatta)

  • 25/30

    इसमें कहा गया था कि लोग धैर्य बनाए रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। (Photo: Jansatta)

  • 26/30

    इसके बावजूद बुधवार को बड़ी संख्या में लोग संगम तट पर उमड़ पड़े, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बनी। (Photo: Jansatta)

  • 27/30

    महाकुंभ का महत्व और श्रद्धालुओं की आस्था
    महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जहां लाखों श्रद्धालु पुण्य लाभ के लिए गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में स्नान करते हैं। (Photo: Jansatta)

  • 28/30

    मौनी अमावस्या का स्नान इस पर्व का सबसे महत्वपूर्ण स्नान माना जाता है। मंगलवार रात तक ही करीब 4.83 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके थे। (Photo: Jansatta)

  • 29/30

    स्थिति पर प्रशासन की कड़ी नजर
    हादसे के बाद प्रयागराज जंक्शन, सिविल लाइन और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। (Photo: Reuters)

  • 30/30

    प्रयागराज के सीएमओ ने मोर्चरी हाउस पहुंचकर मृतकों की पहचान कराई और उनके परिजनों को सूचित किया। (Photo: Jansatta)
    (यह भी पढ़ें: Mahakumbh Mela Stampede LIVE Updates: पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम योगी से की बात, लखनऊ में हाई लेवल मीटिंग जारी)

TOPICS
allahabad kumbh mela
Kumbh
kumbh ka mela
kumbh mela allahabad
kumbh mela live
Maha Kumbh Mela 2025
mahakumbh
prayagraj kumbh mela
stampede
+ 5 More
अपडेट
इंडिया ओपन में बदनामी के बाद खेल मंत्रालय अलर्ट; ओलंपिक दावेदारी बचाने के लिए कसी कमर, SAI को दिए कड़े निर्देश
CGHS के लाभार्थियों को कैसे मिलेगा 20 लाख का मेडिक्लेम? नई स्कीम से जुड़ी हर जरूरी जानकारी
‘यूरोप सही दिशा में नहीं जा रहा’, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मंच पर बोले डोनाल्ड ट्रंप
जोधपुर जेल में बंद सोनम वांगचुक ने क्यों मांगा थर्मामीटर? जानें उनकी पत्नी ने क्या बताया
गुजरात में 22 जनवरी को बंद रहेंगे सभी बूचड़खाने, राम मंदिर से जुड़ी है वजह
IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव का नागपुर में खास ‘शतक’, रोहित-विराट के क्लब में शामिल; धोनी भी नहीं कर पाए ऐसा
किसी और के साथ था रहना तो पति को भिजवा दिया गौहत्या मामले में जेल, अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से पढ़ी महिला ने बनाया ‘खतरनाक प्लान’
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में हो सकता है बड़ा इजाफा, 3.25 फिटमेंट फैक्टर की मांग, समझें इसके मायने
छठी में फेल, आज है 15 हजार करोड़ से ज्यादा की नेटवर्थ के मालिक; जानें जोमैटो के को-फाउंडर दीपेंदर गोयल हैरान कर देने वाली कहानी!
बसंत पंचमी पर गार्डन को दें बसंती टच, गमले में लगाएं 5 तरह के ये पीले फूलों वाले पौधे
पुणे में कमाल हो गया! महिलाओं ने जीतीं रिज़र्व से भी अधिक पार्षद सीटें
फोटो गैलरी
12 Photos
Coraline से Chicken Run तक, जब एनिमेशन बन जाता है आर्ट, ये फिल्में आपको बना देंगी इनका दीवाना
1 hour agoJanuary 21, 2026
10 Photos
इन देशों ने नामुमकिन को किया मुमकिन, असंभव मानी जाने वाली समस्याओं का निकाला समाधान
4 hours agoJanuary 21, 2026
11 Photos
भारत में किस तरह फिल्में आ रही लोगों को पसंद, नेटफ्लिक्स पर सबसे अधिक देखी जाने वाली 10 मूवीज
4 hours agoJanuary 21, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ई-पेपर
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US