-
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर हुए हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। (Photo: Reuters)
-
28 जनवरी को प्रयागराज के महाकुंभ मेला स्थल पर भगदड़ मचने से एक भयावह मंजर पैदा हो गया। (Photo: Jansatta)
-
बुधवार देर रात संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए और कुछ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। (Photo: Reuters)
-
प्रशासन ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन खबरों के अनुसार 14 शव अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं और 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। (Photo: Reuters)
-
प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की गई है, लेकिन घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने भयावह मंजर देखा। (Photo: Reuters)
-
भगदड़ के बाद का भयावह दृश्य
भगदड़ के तुरंत बाद पूरा संगम तट अफरा-तफरी में बदल गया। हर ओर लोगों का सामान, कपड़े, जूते-चप्पल बिखरे पड़े थे। (Photo: Reuters) -
इस घटना में कई लोग अपनों को खोने के बाद बिलख रहे थे। मृतकों के परिजनों के चेहरे पर दर्द और अविश्वास साफ तौर पर झलक रहे थे। (Photo: Reuters)
-
कुछ श्रद्धालु अपने परिजनों को खोजने में व्यस्त थे, तो कुछ अपने प्रियजनों के शव को पकड़कर रो रहे थे। (Photo: Reuters)
-
परिजनों ने शवों का हाथ नहीं छोड़ा और डर रहे थे कि कहीं उनका प्रियजन फिर से खो न जाए। (Photo: Reuters)
-
रेस्क्यू टीम जब शवों को अस्पताल ले जाने लगी तो कई परिजनों ने शवों का हाथ नहीं छोड़ा, उन्हें डर था कि कहीं उनकी अपनों की बॉडी खो न जाए। (Photo: Reuters)
-
इस दृश्य ने महाकुंभ में हुए इस हादसे को और भी मार्मिक बना दिया।(Photo: Reuters)
-
कैसे हुआ हादसा?
महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या का स्नान सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस मौके पर बुधवार रात से ही लाखों श्रद्धालु संगम तट पर पहुंचने लगे थे। (Photo: Reuters) -
रात करीब 1:30 बजे अचानक भीड़ का दबाव बढ़ने लगा और बैरिकेडिंग टूट गई, जिससे भगदड़ मच गई। (Photo: Reuters)
-
सांस लेने में दिक्कत और भीड़ के धक्कों से कई लोग गिर गए, जिससे दर्जनों लोग कुचल गए और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। (Photo: Reuters)
-
50 से अधिक श्रद्धालु घायल
हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आया और बचाव कार्य शुरू किया गया। (Photo: Reuters) -
50 से अधिक घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। (Photo: Reuters)
-
सभी घायलों को प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (Photo: Reuters)
-
अमृत स्नान कार्यक्रम किया गया रद्द
हादसे के बाद प्रशासन ने एहतियातन गुरुवार को होने वाले अमृत स्नान कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। (Photo: Reuters) -
संगम तट पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है और हेलिकॉप्टर से निगरानी की जा रही है। (Photo: Reuters)
-
पीएम मोदी और सीएम योगी की नजर
घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक घंटे में दो बार फोन पर बातचीत की और हालात का जायजा लिया। (Photo: Reuters) -
सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। (Photo: Reuters)
-
इसके बाद प्रयागराज के जंक्शन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और रैपिड एक्शन फोर्स तथा जीआरपी के जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई। (Photo: Reuters)
-
इसके अलावा, हेलीकॉप्टर से भी मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही थी। (Photo: Reuters)
-
मेला प्रशासन ने पहले ही जारी किया था परामर्श
महाकुंभ में बढ़ती भीड़ को देखते हुए मेला प्रशासन ने मंगलवार को श्रद्धालुओं के लिए परामर्श जारी किया था। (Photo: Jansatta) -
इसमें कहा गया था कि लोग धैर्य बनाए रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। (Photo: Jansatta)
-
इसके बावजूद बुधवार को बड़ी संख्या में लोग संगम तट पर उमड़ पड़े, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बनी। (Photo: Jansatta)
-
महाकुंभ का महत्व और श्रद्धालुओं की आस्था
महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जहां लाखों श्रद्धालु पुण्य लाभ के लिए गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में स्नान करते हैं। (Photo: Jansatta) -
मौनी अमावस्या का स्नान इस पर्व का सबसे महत्वपूर्ण स्नान माना जाता है। मंगलवार रात तक ही करीब 4.83 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके थे। (Photo: Jansatta)
-
स्थिति पर प्रशासन की कड़ी नजर
हादसे के बाद प्रयागराज जंक्शन, सिविल लाइन और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। (Photo: Reuters) -
प्रयागराज के सीएमओ ने मोर्चरी हाउस पहुंचकर मृतकों की पहचान कराई और उनके परिजनों को सूचित किया। (Photo: Jansatta)
(यह भी पढ़ें: Mahakumbh Mela Stampede LIVE Updates: पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम योगी से की बात, लखनऊ में हाई लेवल मीटिंग जारी)
