-
रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) की तरह ही बीआर चोपड़ा के महाभारत (Mahabharat) का भी दूरदर्शन पर पुन: प्रसारण हो रहा है। महाभारत भी रामायण की तरह ही लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था। महाभारत में कृष्ण का किरदार निभाने वाले नीतीश भारद्वाज से द्रौपदी बनीं रूपा गांगुली औऱ भीष्म बने मुकेश खन्ना तक को लोगों ने खूब पसंद किया था। लेकिन एक किरदार ऐसा भी था जिसे शो से पॉपुलारिटी तो खूब मिली लेकिन लोग उससे नफरत करने लगे थे। हम बात कर रहे हैं दुर्योधन का किरदार निभाने वाले पुनीत इस्सर की।
-
दुर्योधन के किरदार में पुनीत इस्सर ने इतनी जान डाल दी थी कि आज भी दुर्योधन का जिक्र आते ही उनका चेहरा सामने आता है।
-
दुर्योधन बने पुनीत इस्सर की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीता तो बहुत से लोगों की नाराजागी का कारण भी बना।
-
पुनीत इस्सर कई बार मीडिया में बता चुके हैं कि लोग उन्हें असली का दुर्योधन मान नफरत करने लगे थे।
-
पुनीत इस्सर ने बताया था कि किस तरह से महाभारत की शूटिंग देखने पहुंची एक महिला ने उनसे ये तक कह दिया था कि आपको पांडवों को 5 गांव दे देने चाहिए।
-
पुनीत इस्सर ने एक किस्सा साझा करते हुए मीडिया को बताया था कि महाभारत के दौरान एक मारवाड़ी उद्योगपति ने उन्हें, अर्जुन और द्रौपदी बनीं रूपा गांगुली को दावत पर बुलाया।
-
पुनीत इस्सर ने बताया था कि उन्हें दावत पर बुलाकर खाना ही नहीं परोसा गया। पूछने पर मेजबान ने कहा कि तुमने पांडवों पर इतने जुल्म क्यों किए।
-
पुनीत इस्सर को फिल्म कुली के एक सीन के दौरान अमिताभ बच्चन के बुरी तरह से घायल होने के बाद भी लोगों की नाराजगी और नफरत का सामना करना पड़ा था। <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/ramayan-actor-vijay-arora-who-played-meghnad-indrajeet-wife-get-depressed-after-his-death-due-to-cancer/1378643/ “> ‘मेघनाद’ विजय अरोड़ा की अचानक मौत से टूट गई थी फैमिली, पत्नी करने लगी थीं अजीब हरकतें
-
(Photos: Puneet Issar Facebook)