-
बीआर चोपड़ा के सुपरहिट टीवी सीरियल 'महाभारत' में द्रौपदी के किरदार से रूपा गांगुली को काफी लोकप्रियता हासिल हुई। महाभारत के बाद रूपा गांगुली को तमाम टीवी सीरियल औऱ फिल्मों में भी दमदार किरदार ऑफर हुए। हालांकि रूपा गांगुली के अलावा भी तमाम अभिनेत्रियां रहीं जिन्होंने छोटे पर्दे पर द्रौपदी का किरदार निभा लोगों का दिल जीता। आइए डालते हैं ऐसी ही अभिनेत्रियों पर एक नजर:
-
स्टार प्लस पर 2013 में आए 'महाभारत' में पूजा शर्मा ने द्रौपदी का किरदार निभा लोगों की वाहवाही लूटी थी।
-
रामानंद सागर के 'श्रीकृष्णा' में द्रौपदी का किरदार फाल्गुनी पारिख ने निभाया था।
-
एकता कपूर के शो महाभारत में अनीता हसनंदानी मॉडर्न द्रौपदी के किरदार में दिखी थीं।
-
एक्ट्रेस बरखा सेनगुप्ता ने टीवी सीरियल 'परमावतार श्री कृष्ण' में द्रौपदी का किरदार निभाया था।
-
चंद्रप्रकाश द्विवेदी के सीरियल 'एक और महाभारत' में अश्विनी कालसेकर द्रौपदी बनी थीं।
-
पंखुड़ी अवस्थी टीवी शो 'सूर्यपूत्र कर्ण' में द्रौपदी बनी थीं।
-
'द्रौपदी' नाम के टीवी सीरियल में मृणाल कुलकर्णी द्रौपदी बनी थीं।
-
कश्मीरा इरानी ने टीवी शो 'धर्मक्षेत्र' में द्रौपदी का किरदार निभाया था।