-

बीआर चोपड़ा द्वारा निर्मित पौराणिक टीवी सीरियल महाभारत (Mahabharat) का दूरदर्शन पर पुन: प्रसारण हो रहा है। 32 साल बाद दोबारा टीवी पर दिखाए जाने को लेकर इस सीरियल में काम कर चुके एक्टर्स काफी खुश हैं। कृष्ण बने नीतीश भारद्वाज से लेकर दुर्योधन बने पुनीत इस्सर तक ने अपनी खुशी जाहिर की है। लेकिन महाभारत में काम कर चुके कई कलाकार ऐसे हैं जो इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। आइए जानके हैं किस-किस का नाम है इसमें शामिल:
-
महाभारत में वेद व्यास का किरदार निभाया था एक्टर राजेश विवेक ने। राजेश विवेक लगान और स्वदेश जैसी तमाम फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिल्म डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर औऱ राजेश काफी अच्छे दोस्त थे। साल 2016 में 55 साल की उम्र में राजेश विवेक का निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।
-
गोगा कपूर ने महाभारत में कृष्ण के मामा कंस का किरदार निभाया था। कंस के रोल में गोगा कपूर की काफी सराहना हुई थी। गोगा कपूर कई सुपरहिट फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन्हें निगेटिव किरदारों में खूब पसंद किया जाता था। साल 2011 में लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया था।
-
महाभारत में विदुर के किरदार को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। ये रोल प्ले किया था एक्टर वीरेंद्र राजदान ने। हालांकि महाभारत से पहले वह साल 1982 में आई मशहूर फिल्म गांधी में मौलाना अबुल कलाम आजाद का किरदार निभा कर ही मशहूर हो गए थे। साल 2001 में 53 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
-
फेमस एक्टर धर्मेश तिवारी ने महाभारत में आचार्य कृपाचार्य का किरदार निभाया था। कृपाचार्य कौरवों की तरफ से युद्ध लड़े थे। धर्मेश तिवारी कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम कर चुके हैं। साल 2014 में 63 साल की उम्र में वह दुनिया को छोड़ गए। उन्हें डायबिटीज की शिकायत थी।
-
दारा सिंह ने रामायण में हनुमान का करिदार निभाया था। हनुमान के रोल में दारा सिंह इतने पसंद किए गए थे कि बी आर चोपड़ा ने उन्हें महाभारत में भी हनुमान का किरदार ही दिया था। साल 2012 में दारा सिंह का निधन हो चुका है। <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/mahabharat-renuka-israni-who-played-gandhari-know-all-about-her/1380370/ “>‘महाभारत’ की ‘गांधारी’ रेणुका आज तक हैं कुंवारी, 22 की उम्र में बनी थीं 29 साल के ‘दुर्योधन’ की मां