-
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती का विवाह हुआ था। (Photo: Indian Express)
-
महाशिवरात्रि के मौके पर शिव मंदिरों में भक्तों की खूब भीड़ रहती है। वहीं, मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन कुछ काम वर्जित हैं। इन्हें करने से महादेव नाराज हो सकते हैं। (Photo: Indian Express)
-
1- महाशिवरात्रि के दिन तामसिक चीजों के सेवन से बचना चाहिए। ऐसे लोगों को पूजा का फल नहीं मिलता। (Photo: Indian Express)
-
2- इसके साथ ही महाशिवरात्रि के दिन लड़ाई-झगड़े या फिर किसी को भी दुख नहीं पहुंचाना चाहिए। (Photo: Indian Express)
-
3- वहीं, यह भी मान्यता है कि सुबह में पूजा करने के बाद दिन में नहीं सोना चाहिए। (Photo: Indian Express)
-
4- इसके साथ ही महाशिवरात्रि के दिन पूजा के दौरान शिवलिंग पर टूटे हुए चावल नहीं चढ़ाना चाहिए। (Photo: Indian Express) महाकुंभ के बाद नागा, अघोरी और साधु संत कहां जमाएंगे डेरा? यहां खेलेंगे ‘मसाने की होली’
-
5- इस दिन न तो किसी के बारे में गलत सोचना चाहिए और न ही महिलाओं का अपमान करना चाहिए। (Photo: Indian Express)
-
6- महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है लेकिन कमल, कनेर और केतकी का फूल इस दिन भूलकर भी अर्पित नहीं करना चाहिए। (Photo: Indian Express)
-
7- महाशिवरात्रि के दिन पूजा के समय भगवान शिव को हल्दी, रोली, मेहंदी, सिंदूर जैसी चीजें नहीं चढ़ाना चाहिए। (Photo: Indian Express)
-
महाशिवरात्रि के दिन क्या करना चाहिए? महाशिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके बाद मंदिर में गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें। (Photo: Indian Express)
-
विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने के बाद सात्विक भोजन करें। इसके साथ ही इस दिन दान करना भी काफी शुभ माना जाता है। (Photo: Indian Express)
-
पूजा में महादेव का विशेष चीजों से अभिषेक करने से मनचाहा फल मिल सकता है। इसके साथ ही इस दिन शिव चालीसा और मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं। (Photo: Indian Express) साधु-संत महाकुंभ छोड़ने से पहले क्यों खाते हैं कढ़ी-पकोड़ा? क्या है मान्यता