-
MP Police Admit Card 2016: मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड 17 जुलाई 2016 को पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित करवाने जा रहा है। पुलिस विभाग में नौकरी करने के इच्छुक लाखों उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया था। इस एग्जाम में भारी संख्या में उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट http://www.vyapam.nic.in पर जारी किए गए हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड ऑफिशियल साइट पर जाना होगा।
-
MP Police Admit Card 2016: MPPEB ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 14283 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इन पदों के लिए भारी संख्या में योग्य उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। आवेदन करने के बाद से उम्मीदवार एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए हैं।
-
MP Police Admit Card 2016: उम्मीदवारों को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में एडमिट कार्ड ले जाना जरूरी है। एग्जाम सेंटर में इसके बिना एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद यह भी जांच के लें कि उसमें दी गई सारी जानकारी सही है। कई बार एडमिट कार्ड में गलत जानकारी भी पब्लिश हो जाती है।
-
MP Police Admit Card 2016: ऐसे डाउनलोड करें MP Police Constable 2016 Admit Card- सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.vyapam.nic.in पर जाएं। वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए लेटेस्ट अपडेट्स सेक्शन में जाएं। सेक्शन में दिए गए Police Constable Recruitment Test – 2016 लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा। नए पेज पर आपको एप्लिकेशन नंबर डालना होगा। इसके बाद आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर होगा। एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
-
MP Police Admit Card 2016: मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड को व्यापम के नाम से जाना जाता है। बोर्ड कई प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन के लिए भी एग्जाम करवाता है। मेडिकल दाखिले में हुए घोटाले की वजह से यह बोर्ड काफी चर्चा में भी रहा है। इसका संचालन मध्यप्रदेश सररकार का डायरेक्टरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन विभाग करता है।