-
करोड़ो दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड़ की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की लव लाइफ के चर्चों के बारे में तो सभी जानते हैं। माधुरी दीक्षित को दौलत, शौहरत और स्टारडम से लेकर हर वो मुकाम हासिल है, जिसे हर कोई पाना चाहता है। माधुरी दीक्षित के न जाने कितने दीवाने होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक दौर में भी वे किसी के लिए इतनी दीवानी थीं कि उसके पीछे भागना चाहती थीं। वो शख्स कोई बॉलीवुड एक्टर नहीं और न ही उनका कोई करीबी दोस्त बल्कि एक क्रिकेटर है। जो उस उनसे 18 साल बढ़े हैं। लेकिन कहते हैं कि प्यार और पसंद में उम्र कहां हावी होती है।
यूं तो माधुरी दीक्षित का नाम संजय दत्त के साथ जुड़ा। -
अनिल कपूर के साथ भी धक-धक गर्ल का नाम काफी चर्चाओं में रहा।
लेकिन क्रिकेट जगत में एक ऐसा नाम हैं, जिसके पीछे भागना चाहती थीं माधुरी दीक्षित। जी हां, करीब 23 साल पहले माधुरी का एक बयान आया था। धक-धक गर्ल का ये बयान था..कि वे भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर के पीछे भागना चाहती हैं। -
उस वक्त माधुरी की उम्र 25 साल और गावस्कर की उम्र 43 साल थी। गावस्कर उस वक्त काफी चार्मिंग थे। हालांकि उस समय गावस्कर क्रिकेट से रिटायर हो चुके थे। लेकिन अपने दौर के सुपरस्टार रहे हैं।
-
माधुरी ने गावस्कार को सेक्सी कहा था। बता दें कि यह बात अक्टूबर 1992 की है। माधुरी ने कहा था, ‘मैं तो सुनील गावस्कर के पीछे भागना चाहती हूं। वे सचमुच बड़े सेक्सी हैं। इंडिया टुडे मैगजीन में उनका यह बयान छपा था। उस दौर में वे गावस्कर के सपने देखती थीं।
