-

Madhuri Dixit Anil Kapoor Relationship: माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर ने एक साथ दर्जनों ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। ऑनस्क्रीन दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई। दोनों के बीच अफेयर की भी खूब अफवाहें उड़ीं। कहा तो ये भी कहा गया कि अनिल कपूर के कारण ही माधुरी ने कभी अमिताभ बच्चन के साथ काम नहीं किया।
-
माधुरी संग अफेयर की मीडिया रिपोर्ट्स का असर उनकी पत्नी सुनीता पर भी पड़ा था। वह जब भी अनिल कपूर माधुरी के साथ फिल्म करते तो शूटिंग के सेट पर जरूर जातीं।
-
एक दिन सेट पर अनिल कपूर को अपने पूरे परिवार के साथ खुशहाल देख माधुरी ने तय कर लिया कि वह इस परिवार के बिखराव का कारण खुद को नहीं बनने देंगी। उसके बाद से उन्होंने अनिल कपूर के साथ फिल्में करना बंद कर दी थीं।
-
फिल्म पुकार के 17 साल बाद माधुरी अनिल कपूर के साथ दोबारा डबल धमाल नाम की फिल्म में नजर आई थीं। तब तक वह भी शादी कर चुकी थीं।
-
वहीं माधुरी संग अफेयर के मुद्दे पर एक बार जब अनिल कपूर से सवाल किया गया था, तो वह इस पर हंस दिए थे। लेकिन उन्होंने जो जवाब दिया था उसकी काफी तारीफ हुई थी।
-
अनिल कपूर ने तब कहा था कि, 'मैंने कई खूबसूरत ऐक्ट्रेसेज के साथ काम किया है। मुझे अट्रैक्ट होकर प्यार में पड़ने के कई चांस मिले। लेकिन ऐसी स्थिति में मैं हमेशा सोचता था कि मुझे ये दो पल की खुशी चाहिए या जीवनभर की? मैं अपनी पत्नी सुनीता के साथ बहुत खुश हूं।'
-
अनिल कपूर का ये बयान साफ इशारा था कि उन्हें अफेयर से मिलने वाली दो पल की खुशी नहीं बल्कि अपनी पत्नी के साथ जिंदगीभर की खुशी व प्यार चाहिए।
-
Photos: Social Media