
इंडस्ट्रियल डिजाइनर चार्ल्स बॉम्बार्डियर ने एक नए हाइपरसॉनिक जेट 'एन्टिपोड' का कॉन्सेप्ट पेश किया है। इस जेट को लेकर उनका दावा है कि लंदन से न्यूयॉर्क की 5566 किमी की दूरी ये महज 11 मिनट में तय कर लेगा। इसमें 10 पैसेंजर्स बैठ सकेंगे और इसकी रफ्तार 29,635 किमी प्रति घंटा होगी। अगर नई दिल्ली से लंदन की बात करें इनके बीच की दूरी 6716 किलोमीटर है, जिसे यह प्लेन सिर्फ 14 मिनट से भी कम समय में तय कर सकता है। इस जेट की रफ्तार सुपरसॉनिक स्क्रीमर एयरक्राफ्ट से दोगुनी और कॉन्कॉर्ड से 12 गुना तेज है। यह जेट 20 हजार किमी की दूरी महज आधे घंटे में तय कर लेगा। इस जेट के विंग्स रॉकेट बूस्टर के साथ फिट किए जाएंगे। इसमें स्क्रैमजेट इंजन फिट किया जाएगा। इसके जरिए 14 हजार kmph से 25 हजार kmph की रफ्तार मिलती है। इसके डिजाइनर चार्ल्स बॉम्बर्डियर हैं, उन्होंने भारत की डिजाइन लैब 'लुनाटिक कॉन्सेप्ट' के फाउंडर अभिषेक रॉय के साथ मिलकर इसका कॉन्सेप्ट तैयार किया है। पिछले साल चार्ल्स ने ही एयरक्राफ्ट स्क्रीमर का डिजाइन भी पेश किया था। आगे की स्लाइड में पढ़ें, भविष्य के कई और शानदार विमानों से -  
Windowless Supersonic Jet: 2014 में स्पाइक एरोस्पेस ने विश्व का पहला सुपरसॉनिक बिजनेस जेट बनाने की घोषणा की थी। इस विमान में कोई विंडो नहीं होगी। अलबत्ता, कैबिन में स्क्रीन लगी होंगी, जिनसे बाहर का नजारा देखा जा सकेगा।
 -  
Detachable Cabin: यूक्रेन के व्लादिमिर तेतारेंको ने ऐसे विमान का कॉन्सेप्ट तैयार किया है, जिसका कैबिन इमरजेंसी में विमान के बाकी हिस्से से अलग हो जाएगा।
 -  
SpaceLiner: जर्मनी के रिसर्चर विमान का यह कॉन्सेप्ट तैयार किया है। यह भी हाईस्पीड प्लेन है और मेलबर्न से लंदन की दूरी 90 मिनट में तय कर सकता है।
 -  
Progress Eagle: इस ट्रिपल डेकर विमान का कॉन्सेप्ट 2015 में तैयार किया गया था। यह विमान 800 से ज्यादा लोगों को ले जाने में सक्षम होगा। प्लेन की खास बात यह है कि इसे सोलर पावर से उड़ाया जा सकेगा।
 -  
Self Healing Planes: पिछले साल इंग्लैंड की ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी की टीम ने इस कॉन्सेप्ट प्लेन का डिजाइन पेश किया था। रिसर्च टीम का दावा है कि इस विमान में अगर दरार पड़ती है तो वह इंसानों के शरीर की तरह खुद-ब-खुद भर जाएगी।
 -  
Skywhale: साल 2014 में इसका डिजाइन तैयार किया गया था। इसकी विशेषता है कि यह वर्टिकल टेक ऑफ करने में सक्षम होगा, यानी इसके लिए रन-वे की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह हेलिकॉप्टर की तरह टेक ऑफ करने में सक्षम होगा और एक बार में 755 यात्री ले जा सकेगा।
 -  
Transatlantic Seaplane: 2015 इंपीरियल लंदन कॉलेज के एरिकोस लेविस ने यह डिजाइन तैयार किया था। यह 2000 यात्रियों को एक साथ ले जाने में सक्षम होगा।
 -  
Airlinder: ब्रिटिश कंपनी हाइब्रिड एयर व्हीकल ने इसका डिजाइन तैयार किया है। 92 मीटर लंबे एयरशिप में हीलियम गैस भरी जाएगी।
 -  
Skreemr: 2015 में पेश किया गए इस कॉन्सेप्ट ने बहस छेड़ दी थी। दावा किया गया है कि यह विमान 10 मैक स्पीड से दौड़ सकता है और न्यूयॉर्क से लंदन 30 मिनट में पहुंच सकता है।
 -  
Airbus Concept Plane: एयरक्राफ्ट बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार एयरबस 2050 तक ऐसा विमान लेकर आने वाली है, जिसमें ट्रांसपेरेंट कैबिन होगा, यानी विमान की छत और साइड वॉल से बाहर का नजारा साफ दिखेगा। ऐसी सीटें होंगी, जिनका साइज और शेप दोनों पैंसेंजर चेंज कर सकेंगे।