-

Lok sabha Elections 2019: संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायबरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से गुरुवार (11 अप्रैल) को अपना नामांकन किया। नामांकन से पहले उन्होंने रायबरेली कांग्रेस कार्यालय में भगवान की पूजा अर्चना की। इस पूजा में सोनिया गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी हिस्सा लिया। वहीं दूसरी ओर अमेठी से लोकसभा का चुनाव लड़ रहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी नामांकन से पहले पूजा-पाठ किया। इस दौरान उनके पति जुबिन ईरानी भी मौजूद रहे। बता दें कि अमेठी लोकसभा सीट पर स्मृति ईरानी का मुकाबला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी राहुल और स्मृति अमेठी में आमने-सामने थे। हालांकि पिछले चुनाव में स्मृति ईरानी को राहुल गांधी से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इस बार वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिख रही हैं। देखिए नामांकन से पहले सोनिया और स्मृति ईरानी की तस्वीरें। (All Pics- BJP/Congress Official page)
हवन के दौरान पंडित से कलावा बंधवातीं प्रियंका गांधी। इस पूजा-पाठ के बाद सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक के लगभग 700 मीटर के रास्ते पर रोडशो किया। -
पूजा पाठ के बाद सोनिया गांधी को कलश का नारियल सौंपते पुजारी।
-
यहां आप अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उनके पति जुबिन ईरानी को हवन करते देख रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का 2014 के लोकसभा चुनावों की तरह इस बार भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से चुनावी मुकाबला है।
-
हवन के बाद वेदी की आरती दौरान खड़ीं स्मृति ईरानी।