-

Coronavirus के कारण देशव्यापी लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपने घर से दूर फार्महाउस पर फंसे हुए हैं। सलमान ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया और बताया है कि वह तीन हफ्तों से घर से दूर हैं और डर गए हैं। वीडियो में सलमान खान के साथ एक लड़का भी दिख रहा है। इस लड़के का नाम है निर्वान खान। आइए जानते हैं आखिर कौन है ये शख्स:
-
निर्वान खान सलमान खान के भतीजे हैं। निर्वान सोहेल खान के बड़े बेटे हैं।
-
सलमान ने निर्वान के साथ जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें वह कह रहे हैं कि, 'हमलोग यहां पर आए थे कुछ दिनों के लिए। अब हम यहीं पर हैं। तो हमलोग तो भाई डर गए हैं।' सलमान इसके बाद निर्वान से पूछते हैं कि उन्होंने अपने फादर को कब से नहीं देखा है? निर्वान जवाब देते हैं, 'तीन हफ्ते हो गए हैं।' इसके बाद वह निर्वान से पूछते हैं कि उनको क्या लगता है। इस पर निर्वान कहते हैं कि बेहतरी इसी में है कि लोग अपने घरों में रहें और एक-दूसरे से दूर रहें क्योंकि तभी यह जल्द खत्म होगा।
-
निर्वान खान अकसर फिल्म स्टार्स के साथ दिख जाते हैं।
-
निर्वान खान सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करत रहते हैं।
-
निर्वान खान ने मुंबई के Ecole Mondiale World School से स्कूलिंग की हुई है। सैफ अलाी खान के बेटे इब्राहिम उनके क्लासमेट रह चुके हैं।
-
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्वान जल्द बॉलीवुड में नजर आ सकते हैं। बताया जाता है कि सलमान खान उन्हें लॉन्च करने वाले हैं।