-
कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते 25 मार्च से ही देशव्यापी लॉकडाउन है। लॉकडाउन (Lockdown) के कारण लोगों को कई तरह की समस्याएं आ रही हैं। बावजूद इसके कई लोग ऐसे भी हैं जो इस लॉकडाउन में अपनी समस्या का समाधान भी ढूंढ़ ले रहे हैं। दरअसल अप्रैल महीना शादियों का सीजन होता है। कई लोगों की शादियां तय थी। कुछ को अपनी शादी टालनी पड़ी तो कुछ ने इस लॉकडाउन में अजब-गजब तरीके से ब्याह रचाया:
-
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में रहने वाले एक युवक ने एक दिन तड़के अंधेरे में गांव से 100 किलोमीटर दूर होने वाली ससुराल का रास्ता तय किया। वहां लड़की को साइकल पर बिठाया और अपने घर ले आया।
-
अगले दिन युवक लड़की और अपने मां-बाप को लेकर गांव के ही मंदिर पहुंचा और शादी रचा ली। फूलों की माला नहीं मिली तो दोनों ने प्लास्टिक की माला एक दूसरे को पहनाई औऱ शादी की औपचारिकता पूरी की।
-
यूपी के ही मुजफ्फरनगर में तो एक युवक ने फोन से ऐम्बुलेंस बुलाई और कहा कि उसके पिता की तबीयत खराब है। पिता भी ड्रिप वगैरह लगवाकर एम्बुलेंस में लेट दिल्ली रवाना हो गए। वहां लड़के-लड़की का निकाह हुआ और युवक एंबुलेंस से ही अपनी बेगम को विदा कर ले आया। बाद में पड़ोसी की शिकायत पर पूरा मामला उजागर हुआ। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
-
यूपी के गाजियाबाद से तो और भी ज्यादा रोचक मामला सामने आया। यहां एक युवक घर के लिए राशन लेने बाजार गया। घर लौटा तो दुल्हन साथ थी।
-
बेटे के साथ दुल्हन को देख मां भड़क गईं और मामला बढ़ते हुए थाने पहुंच गया। फिलहाल पुलिस ने लड़के-लड़की को परिवार से अलग किराए के मकान में शिफ्ट होने की नसीहत दी है।