-
फिल्म और ग्लैमर दुनिया के बहुत से ऐसे सेलेब्स हैं जो सोशल मीडिया में खूब एक्टिव रहते हैं। ये लोग आए दिन सामाजिक औऱ राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय भी रखते रहते हैं। लेकिन कई बार इन्हें अपने सोशल मीडिया पोस्ट के कारण ट्रोल होना पड़ता है तो कई बार ये कानूनी पचड़े में भी फंस जाते हैं। आइए डालते हैं नजर ऐसी ही कुछ फिल्मी शख्सियतों पर जिनके खिलाफ पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पोस्ट के चलते पुलिस में शिकायत दर्ज हुई।
-
बॉलीवुड एक्टर एजाज खान (Ajaz Khan) पिछले दिनों अपने एक वीडियो के कारण विवादों में आ गए। एजाज खान पर साम्प्रदायिकता फैलाने औऱ लोगों की भावना को आहत करने के आरोप में कई धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
-
एक्ट्रेस औऱ मॉडल सोफिया हयात ने हाल ही में ऊं की पेंटिंग के सामने न्यूड पोज देते हुए तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्ट की थी। इस फोटो पर खूब बवाल हुआ। इतना ही नहीं एक शख्स ने उनके खिलाफ हिंदू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज करवा देने की बात भी सार्वजनिक की है।
-
कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने हाल ही में एक धर्म विशेष पर टिप्पणी करते हुए उन्हें गोली मार देने की वकालत की थी। रंगोली के इस ट्वीट के बाद ट्विटर ने उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही मुंबई के एक वकील ने रंगोली के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
-
पायल रोहतगी ने पिछले साल पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक पोस्ट किया था। इसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।
-
पाकिस्तानी सिंगर और एक्ट्रेस रबी पीरजादा ने कश्मीर से 370 हटने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के लिए सोशल मीडिया में आपत्तिजनक बातें कही थीं। रबी ने पीएम को जहरीले जानवरों से कटवाने की बात करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी तक दे डाली थी। बाद में उनके खिलाफ घर में अवैध रूप से वन्य जीव रखने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज हुई थी।