-

Bihar BSEB TET, BETET Result 2017: बिहार प्रारंभिक शिक्षक (प्रशिक्षित) पात्रता परीक्षा (TET) 2017 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने गुरुवार (21 सितंबर, 2017) को नतीजों की घोषणा की। बीएसइबी के चेयरमैन आनंद किशोर ने आज शाम TET 2017 के रिजल्ट्स जारी किए। शिक्षा विभाग द्वारा BSEB को TET के रिजल्ट जारी करने की हरी झंडी मिलने बाद नतीजों की घोषणा की गई।
-
Bihar BSEB TET, BETET Result 2017: जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था वह अब रिजल्ट्स ऑनलाइन bsebonline.net पर चेक कर सकते हैं। साथ ही नतीजे biharboard.ac.in की वेबसाइट से भी चेक किए जा सकते हैं। बता दें बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने टीचर्स एलिजबिल्टी टेस्ट (TET) 2017 की परीक्षा का आयोजन 23 जुलाई, 2017 को कराया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार में TET का आयोजन 5 साल बाद हुआ है।
-
Bihar BSEB TET, BETET Result 2017: परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन तरीके से कराया गया था। तो आइए जानते हैं रिजल्ट चेक करने का तरीका। सिलेक्टिड अभ्यर्थी इस तरह अपना लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.bsebonline.net पर जाएं। होम पेज पर ही आपको "BTET" रिजल्ट्स का लिंक नजर आएगा। उस लिंक पर क्लिक करें और एक नया होम पेज आपके सामने खुलेगा।
-
Bihar BSEB TET, BETET Result 2017: यहां पर आपको अपनी एनरोल्मेंट डीटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य डीटेल्स भरकर सब्मिट बटन पर क्लिक करना होगा। सब्मिट पर क्लिक करते ही आपके सामने आपका रिजल्ट आ जाएगा। रिजल्ट डाउनलोड कर आप उसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
-
Bihar BSEB TET, BETET Result 2017: बता दें नतीजों की घोषणा एक प्रेस कांफ्रेंस में BSEB के चेयरमैन आनंद किशोर द्वारा की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार BTET का आयोजन 5 साल बाद हुआ है। इससे पहले यह परीक्षा 2011 में हुई थी। इस साल लगभग 25 लाख अभ्यर्थियों ने इन परिक्षाओं में हिस्सा लिया था। सिर्फ B Ed पास अभ्यर्थियों को ही आगे परीक्षा देने की अनुमति थी।
-
Bihar BSEB TET, BETET Result 2017: बता दें BTET में दो पेपर होते हैं। पेपर 1 कक्षा I से V तक के लिए होता है। वहीं परीक्षा में बैठने के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए। वहीं पेपर 2 कक्षा VI से VIII तक के लिए होता है जिसके लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार दोनों परीक्षाओं में बैठ सकता है। वहीं अधिकतम उम्र 35 से 38 साल के बीच होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड को पेपर 1 के लिए 37,615 आवेदन मिले थे और पेपर 2 के लिए 1,81,236 आवेदन।