-
बॉलीवुड सेलेब्स अपनी एक्टिंग और फिल्मों के अलावा अपनी लाइफस्टाइल और प्रॉपर्टी के लिए भी अकसर चर्चा में रहते हैं। कई नाम ऐसे हैं जिन्होंने अपने करियर में शोहरत के साथ दौलत भी खूब कमाई। लेकिन जब इन सितारों ने दुनिया को अलविदा कहा तो अपनी संपत्ति दान में दे दी। आइए जानते हैं उनके नाम (Photo: AP):
-
टीवी और फिल्मों में काम कर चुके एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितंबर 2021 को हो गया था। खबरों के मुताबिक मरने से पहले सिद्धार्थ ने जो वसीयत लिखी थी उसमें अपनी संपत्ति चैरिटी के नाम कर दी थी।
-
श्रीदेवी के निधन के बाद उनकी आधी संपत्ति बोनी कपूर ने दान कर दी थी। बोनी ने एक स्कूल भी बनवाया जिसमें बच्चों को फ्री शिक्षा मिलती है।
-
2020 में दुनिया को अलविदा कहने वाले इरफान खान ने अपनी संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा दान कर दिया था।
-
92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने इस दुनिया को अलविदा कहा था। उन्होंने अपनी सारी संपत्ति दान कर दी थी।
-
14 जुलाई 2020 को सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी सारी संपत्ति परिवार ने चैरिटी को दे दी थी।
