देश के 90 फीसदी से ज्यादा युवाओं का सपना होता है कि वो सरकारी नौकरी करें और किसी बड़े संवैधानिक पद पर जाए। संवैधानिक पद की बात की जोए तो इसमें पुलिस के आला अधिकारी भी शामिल होते हैं। हालांकि कई बार लोग इस पद पर पहुंचने के बाद इसकी गरिमा को बरकरार नहीं रख पाते हैं। आज हम इसी कड़ी उस पुलिस अधिकारी की बात करेंगे जो एक समय लालू यादव के पैर धोने को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। साल 2013 की बात है जब चारा घोटाले में दोषी ठहराए गए लालू यादव जेल से बाहर आए थे तब एक पुलिसकर्मी उनके पैर धोने को लेकर सुर्खियों में बना था। लालू जमानत पर बाहर आने के बाद झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित मां छिन्न मस्तिका मंदिर दर्शने के लिए गए थे जहां रामगढ़ अनुमंडल के डीएसपी अशोक कुमार शर्मा भी मौजूद थे। डीएसपी अशोक कुमार शर्मा ने वहां धुटनों पर बैठकर पानी से लालू यादव का पैर धोया था।अशोक शर्मा ने यह सब करते समय वर्दी की गरिमा का ख्याल भी नहीं रखा था। इतना ही नहीं एक दूसरे पुलिसकर्मी ने लालू प्रसाद यादव की चप्पल को हाथ में लेकर उसकी देखभाल की थी। आपको बता दें कि लालू यादव देश के कद्दावर नेताओं में शुमार हैं। वो अपनी हाजिर जवाबी और गवई अंदाज के लिए काफी मशहूर हैं। उन्हें गरीबों का मसीहा भी कहा जाता है। साल 2013 में पहली बार चारा घोटाले में लालू यादव को दोषी ठहराया गया था और पांच साल की जेल की सज़ा मिली थी। (All Images Indian Express Archieve and PTI)
