-
Lalu Prasad Yadav Daughter Rajlakshmi Yadav: लालू प्रसाद यादव औऱ राबड़ी देवी (Rabri Devi) की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी यादव (Raj Lakshmi Yadav) की शादी यूपी में मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के परिवार में हुई है। डिंपल (Dimple Yadav) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) रिश्ते में राजलक्ष्मी के सास-ससुर लगते हैं। हाल ही में राजलक्ष्मी के ससुराल सैफई में एक फैमिली फंक्शन में उनके दोनों भाई तेज प्रताप (Tej Pratap Yadav) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पहुंचे। राजलक्ष्मी ने तस्वीरें शेयर की हैं।
-
राजलक्ष्मी यादव की ननद औऱ तेज प्रताप सिंह यादव की छोटी बहन दीपाली की शादी हो रही है। शादी से पहले गोद भराई की रस्म थी। इस मौके पर सैफई में कार्यक्रम रखा गया था।
-
कार्यक्रम की अगुआई तेज प्रताप सिंह यादव औऱ राजलक्ष्मी ने ही की।
-
अखिलेश यादव भी पूरे कार्यक्रम में काफी एक्टिव दिखे।
-
राजलक्ष्मी यादव के भाई तेज प्रताप अखिलेश और डिंपल यादव के साथ।
-
कार्यक्रम में अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव समेत परिवार के और सदस्य।
-
तेजस्वी और तेज प्रताप यादव अपना ज्यादातर समय अखिलेश यादव के साथ बिताते नजर आए।
-
इस कार्यक्रम में राजलक्ष्मी यादव की दो बहनें- रोहिणी और रागिनी यादव भी आई थीं।
-
डिंपल यादव औऱ परिवार की दूसरी महिलाओं के साथ राजलक्ष्मी यादव।
