-
Lalu Prasad Yadav Daughter Rohini Acharya: लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी (rabri Devi) के 9 बच्चे हैं। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के परिवार में ब्याहीं राजलक्ष्मी यादव (Rajlakshmi Yadav) लालू की सबसे छोटी बेटी (Lalu Prasad Yadav Youngest Daughter) हैं। सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती (Misa Bharti) सांसद रह चुकी हैं। लालू की दूसरी बेटी का नाम रोहिणी आचार्या है। रोहिणी ने पिता की रिहाई के लिए सोशल मीडिया में अपनी आवाज़ बुलंद की है। आइए जानें रोहिणी से जुड़ी कुछ बातें:
-
रोहिणी आचार्या का जन्म तब हुआ था जब लालू प्रसाद यादव जेपी आंदोलन में बेहद सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।
-
रोहिणी प्रारंभिक शिक्षा पटना से ही पूरी करने के बाद रांची चली गईं।
-
रांची में उनका दाखिला एमबीबीएस में हो गया था। रोहिणी की बड़ी बहन मीसा ने भी रांची से ही डॉक्टरी की पढ़ाई की थी।
-
एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान ही लालू ने रोहिणी की शादी करवा दी।
-
रोहिणी के पति का नाम समरेश सिंह है जो कि पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। समरेश के पिता लालू प्रसाद के कॉलेज के दिनों से दोस्त थे।
-
रोहिणी और समरेश बच्चों के साथ सिंगापुर में सेटल हो चुके हैं।
-
रोहिणी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने पिता और भाइयों के हक में आवाज बुलंद करती रहती हैं।
-
रोहिणी आचार्या के राजनीति में आने की भी कई बार चर्चा हो चुकी है। रोहिणी अपने दोनों भाईयों से बहुत ज्यादा शिक्षित भी हैं।
-
All Photos: Social Media