-
Mulayam Singh Yadav Daughter in law: लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और मुलायम सिंह समधी लगते हैं। लालू और राबड़ी (Rabri Devi) ने अपनी सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी (Rajlakshmi Yadav) की शादी मुलायम के पोते तेज प्रताप सिंह (Tej Pratap Singh Yadav) से की है। राजलक्ष्मी यादव के अलावा लालू से जुड़ी एक और लड़की की शादी मुलायम परिवार में हुई है। इनका नाम ईशा यादव (Isha yadav) है। आइए जानें कौन हैं ईशा यादव:
-
ईशा यादव लालू प्रसाद के साले साधु यादव की बेटी हैं। लालू और राबड़ी ईशा के बुआ और फूफा लगते हैं।
-
ईशा यादव की शादी मुलायम सिंह के परिवार में उनकी भतीजी शीला यादव के एकलौते बेटे राहुल यादव से हुई है। राहुल यादव होटल का बिजनेस करते हैं। वहीं ईशा यादव डॉक्टर हैं।
-
ईशा और राहुल की शादी साल 2016 में दिल्ली के पांच सितारा होटल से हुई थी। इस शादी में कई बड़े चेहरे शामिल हुए थे।
-
साधु यादव से नाराजगी और मनमुटाव के चलते ईशा की शादी में ना तो लालू शामिल हुए थे और ना ही राबड़ी देवी।
-
बता दें कि ईशा यादव के पति राहुल की मां शीला यादव बदायूं से सांसद रह चुके धर्मेंद्र यादव की बहन हैं। शीला कई बार जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं।
-
Photos: Social Media