-

Lalu Prasad Yadav Daughter Rajlakshmi Yadav: राजलक्ष्मी यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव औऱ राबड़ी देवी (Rabri Devi) की सबसे छोटी संतान हैं। राजलक्ष्मी की शादी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के भतीजे तेज प्रताप सिंह यादव (Tej Pratap Yadav) से हुई है। अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) राजलक्ष्मी की रिश्ते में सास लगती हैं। आइए तस्वीरों में देखें दोनों के बीच कैसी है बॉन्डिंग।
-
तस्वीरें बताती हैं कि डिंपल और राजलक्ष्मी में बहुत अच्छे संबंध हैं।
-
राजलक्ष्मी यादव अकसर डिंपल यादव के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं।
-
राजलक्ष्मी और डिंपल यूं तो बहू और सास का रिश्ता शेयर करती हैं लेकिन दोनों के बीच उम्र का बहुत ज्यादा फासला नहीं है।
-
डिंपल यादव अपनी बहू राजलक्ष्मी से महज 12 साल ही बड़ी हैं।
-
राजलक्ष्मी यादव जहां राजनीतिक परिवार से आती हैं वहीं डिंपल यादव के पिता आर्मी में थे।
-
डिंपल यादव ने अखिलेश के साथ लव मैरिज की थी। ये शादी दोनों के परिवारवालों की रजामंदी से हुई थी।
-
डिंपल की ही तरह राजलक्ष्मी यादव भी अपने पति तेज प्रताप को शादी से पहले से ही जानती थीं।
-
राजलक्ष्मी यादव औऱ तेज प्रताप नोएडा के अमिटी यूनिवर्सिटी में एक साथ पढ़ाई किया करते थे।
-
तस्वीर इसी साल होली के मौके की है। राजलक्ष्मी मुलायम सिंह यादव को सहारा देकर खड़ी हैं तो वहीं डिंपल किसी को कुछ निर्देश दे रही हैं।
-
इस तस्वीर में मुलायम सिंह और अखिलेश यादव समेत परिवार के बाकी सदस्यों के साथ डिंपल औऱ राजलक्ष्मी यादव नजर आ रही हैं।
-
Photos: Rajlakshmi yadav twitter, Social Media and Agency