-
Dimple Yadav: डिंपल यादव यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी हैं। डिंपल सांसद भी रह चुकी हैं। डिंपल यादव राजनीति औऱ निजी जीवन, दोनों ही जगहों पर बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। डिंपल यादव के एक देवर भी हैं जिनका नाम प्रतीक यादव (Prateek Yadav) है। आइए जानें प्रतीक यादव से किस तरह के हैं मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की बड़ी बहू डिंपल के संबंध:
-
मुलायम सिंह यादव ने दो शादियां की हैं। अखिलेश यादव पहली पत्नी के बेटे हैं।

मुलायम सिंह ने दूसरी शादी साधना नाम की महिला से की है। प्रतीक साधना के बेटे हैं। 
प्रतीक यादव अखिलेश यादव से छोटे होने के कारण डिंपल यादव के देवर लगते हैं। -
शुरू से ही प्रतीक और अखिलेश यादव के बीच एक दूरी बनी हुई है। इसके चलते डिंपल यादव की भी अपने देवर से कुछ खास अच्छे रिश्ते नहीं हैं।
-
डिंपल मुलायम परिवार के कई सदस्यों के साथ नजर आ चुकी हैं लेकिन प्रतीक के साथ उनकी कोई तस्वीर मीडिया में फिलहाल नहीं है।

प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा के भी अखिलेश और डिंपल से खास रिश्ते नहीं हैं। अपर्णा कई बार मीडिया में समाजवादी पार्टी के खिलाफ जाकर बयान दे चुकी हैं। 
बता दें कि प्रतीक यादव ने लखनऊ से शुरुआती शिक्षा लेने के बाद विदेश से पढ़ाई की है। उन्हें बॉडी बिल्डिंग का शौक है। -
शुरू से ही प्रतीक और अखिलेश यादव के बीच एक दूरी बनी हुई है। इसके चलते डिंपल यादव की भी अपने देवर से कुछ खास अच्छे रिश्ते नहीं हैं।
-
प्रतीक राजनीति से दूर हैं। वह फिटनेस जिम चलाते हैं। वहीं प्रतीक की पत्नी अपर्णा की रुचि राजनीति में है। वह लखनऊ से चुनाव भी लड़ चुकी हैं। (Photos: Social Media)