-
Lalu Prasad Yadav Daughter Rajlakshmi yadav: लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी (Rabri Devi) के 9 बच्चे हैं। उनकी सारी संतानें लगभग सेटल हो चुकी हैं। कोई शादी ब्याह करके घर संभाल रहा है तो कोई राजनीति कर रहा है। लालू ने अपनी सातों बेटियों की शादी काफी अच्छे और रसूखदार परिवारों में की है। अपनी सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी की शादी उन्होंने मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के परिवार में की है। राजलक्ष्मी से ठीक बड़ी बेटी अनुष्का (Anushka Yadav) की शादी लालू ने चिरंजीव राव (Chiranjeev Rai) से की है। आइए जानें लालू के इन दामाद से जुड़ी कुछ बातें:
-
अनुष्का राव लालू की छठवीं बेटी हैं। उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग में ग्रैजुएशन किया है। अनुष्का ने लॉ की पढ़ाई भी की है।
-
वहीं अनुष्का के पति चिंरजीव राव इंटर पास हैं। वह लंबे समय से राजनीति में हैं।
-
चिंरजीव राव फिलहाल हरियाणा में रेवाड़ी से कांग्रेस के विधायक हैं।
-
चिरंजीव राव ने 2019 में चुनाव आयोग को दिये अपने हलफनामे में बताया था कि उनके पास करीब 11 करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति है।
-
चिरंजीव राव लालू के अन्य 5 दामादों में सबसे कम पढ़े लिखे हैं।
-
लालू के बाकी दामादों में कोई इंजीनियर है तो किसी ने एमबीए किया है।
-
Photos: Chiranjeev Rao Facebook and Social media
