-
Lalu Prasad Yadav Daughter Rajlakshmi Yadav: बिहार की राजनीति में लालू प्रसाद यादव का परिवार पिछले करीब तीन दशक से सक्रिय है। लालू औऱ राबड़ी देवी (Rabri Devi) की कुल 9 संतानों में से तीन बच्चे (मीसा भारती, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव) किसी ना किसी राजनीतिक पद पर भी हैं। लालू की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी की शादी यूपी के कद्दावर राजनीतिक परिवार में हुई है।
-
राजलक्ष्मी के पति तेज प्रताप सिंह यादव मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के पोते लगते हैं। वहीं डिंपल यादव (Dimple Yadav) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) राजलक्ष्मी के सास-ससुर लगते हैं।
-
राजलक्ष्मी यादव की मां राबड़ी देवी भी बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। उन्होंने 8 सालों में तीन बार सीएम पद की शपथ ग्रहण की थी।
-
राजलक्ष्मी यादव के दो मामा औऱ तीन मौसियां हैं।
-
राजलक्ष्मी के दोनों मामा का नाम साधु यादव और सुभाष यादव है।
-
सुभाष यादव पहले राजनीति करते थे लेकिन अब वह इससे दूरी बना चुके हैं। सुभाष गोपालगंज में गैस एजेंसी चलाते हैं।
-
साधु यादव सक्रिय राजनीति में हैं। लालू की पार्टी राजद से राजनीति शुरू करने वाले साधु कांग्रेस से होते हुए अब बहुजन समाजवादी पार्टी में हैं।
-
राजलक्ष्मी की तीनों मौसियों का नाम भी उनकी मां की तरह मिठाइयों पर ही है।
-
तीनों मौसी का नाम है- रसगुल्ला, जलेबी और पान। सबकी शादी हो चुकी है।
-
लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी।
