
Lalu Prasad Yadav Dauhter Rajlakshi yadav: लालू प्रसाद यादव की सबसे छोटी बेटी बेटी राजलक्ष्मी की शादी मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के पोते तेज प्रताप सिंह यादव (tej Pratap yadav) से हुई है। राजलक्ष्मी की तीन सास लगभग उनके ही उम्र की हैं। इनमें अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल (Dimple Yadav), प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा (Aparna Yadav) और आदित्य यादव (Aditya Yadav) की पत्नी शामिल हैं। 
आदित्य यादव शिवपाल के बेटे हैं। आदित्य यादव की पत्नी का नाम भी राजलक्ष्मी ही है। -
साल 2016 में अखिलेश यादव के चचेरे भाई आदित्य की शादी राजलक्ष्मी सिंह से हुई थी। इस शादी में काफी चर्चित हस्तियां शामिल हुई थीं।

लखनऊ यूनिवर्सिटी से एमए की डिग्री हासिल करने वालीं राजलक्ष्मी सिंह राजपूत राजघराने से संबंध रखती हैं। उनकी मां शारदा कुंवर सिंह राजपूताना मैहर स्टेट की राजकुमारी रही हैं। 
राजलक्ष्मी सिंह के परिवार के लोगों के द्वारा ही मैहर में विख्यात शारदा देवी मंदिर का निर्माण करवाया गया है। -
राजलक्ष्मी सिंह के नाना राजा कुंवर नारायण सिंह जूदेव 3 बार विधायक रह चुके हैं। हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह भी राजलक्ष्मी के नाना लगते हैं।
-
राजलक्ष्मी के पिता संजय सिंह अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ के लालगंज तहसील के रहने वाले हैं। इनके पिता स्व. सतनरायन सिंह वर्ष 1976 से 1982 तक कांग्रेस से एमएलसी भी रहे।
-
राजलक्ष्मी सिंह यादव सोशल मीडिया में काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपने पति के साथ की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
-
पति आदित्य यादव के साथ राजलक्ष्मी सिंह।
-
Photos: Social Media