
Lalu Prasad Daughter Raj Lakshmi Yadav: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव औऱ राबड़ी देवी (Rabri Devi) के 9 बच्चे हैं। सबसे छोटी संतान का नाम राजलक्ष्मी यादव है। राजलक्ष्मी लालू की इकलौती संतान हैं जिनका जन्म उनके सीएम बनने के बाद हुआ था। राजलक्ष्मी ने हाल ही में ससुराल में घुड़सवारी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। आइए जानें राजलक्ष्मी से जुड़ी कुछ बातें: -
राजलक्ष्मी यादव का जन्म साल 1990 में हुआ था। शुरुआती पढ़ाई पटना में करने के बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए नोएडा चली आईं।
-
नोएडा में राजक्ष्मी ने अमिटी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया।
बताया जाता है कि यहीं पर उनकी मुलाकात अपने हमसफर तेज प्रताप सिंह से हुई। -
तेज प्रताप रिश्ते में अथिलेश यादव के भतीजे लगते हैं।
साल 2016 में राजलक्ष्मी और तेज प्रताप यादव की शादी हो गई। -
शादी के फंक्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लाल कृष्ण आडवाणी के अलावा देश की जानी मानी हस्तियां शामिल हुई थीं।
-
तेज प्रताप यूपी के फिरोजाबाद से लोकसभा सांसद रह चुके हैं।
-
राजलक्ष्मी यादव और तेज प्रताप के दो बच्चे हैं।
-
Photos: Rajlakshmi Yadav Twitter and Social Media