-
Lalu Prasad Yadav Daughter Rajlakshmi Yadav: लालू प्रसाद और राबड़ी देवी (Rabri Devi) की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी यादव की शादी यूपी में मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के परिवार में हुई है। मुलायम सिंह यादव के दोनों बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) औऱ प्रतीक यादव (Prateek Yadav) राजलक्ष्मी यादव के ससुर लगते हैं। प्रतीक यादव की शादी अपर्णा यादव (Aparna Yadav) से हुई है। आइए जानें अपर्णा से जुड़ी कुछ बातें:

राजलक्ष्मी यादव की सास अपर्णा भी उन्हीं की हम उम्र हैं। दोनों का जन्म साल 1990 में हुआ है। 
अपर्णा यादव ने साल 2011 में प्रतीक यादव से शादी की थी। प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना के बेटे हैं। 
अपर्णा औऱ प्रतीक एक दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते थे। दोनों साथ में ही पढ़ा करते थे। अपर्णा के पिता अरविंद सिंह बिष्ट नामी पत्रकार थे। 
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपर्णा औऱ प्रतीक की शादी को लेकर पहले मुलायम सिंह राजी नहीं थे लेकिन पत्नी साधना के कहने पर उन्होंने हामी भर दी थी। -
बता दें कि अपर्णा यादव ने लखनऊ विश्व विद्यालय से राजनीति विज्ञान में ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह विदेश चली गईं।
-
इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर से अपर्णा ने इंटरनेशनल रिलेशन्स में एमए किया है।
-
अपर्णा प्रतीक यादव से शादी के बाद राजनीति में सक्रीय हैं। वह विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं।
-
राजनीति के साथ ही अपर्णा शास्त्रीय गायक भी हैं। वह एक ट्रेंड सितारवादक हैं।
-
अपर्णा यादव औऱ प्रतीक की एक प्यारी सी बेटी हैं। (Photos: Aparna Yadav Instagram)