-
Rajlakshmi Yadav Dimple Yadav: लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और राबड़ी देवी (Rabri Devi) की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी की शादी मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के परिवार में हुई है। मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप (tej Pratap Singh Yadav) राजलक्ष्मी के पति हैं। अखिलेश (Akhilesh Yadav) और डिंपल यादव राजलक्ष्मी के सास ससुर लगते हैं। आइए जानें राजलक्ष्मी की सास डिंपल यादव से जुड़ी कुछ बातें:

डिंपल यादव और राजलक्ष्मी एक दूसरे के काफी क्लोज हैं। राजलक्ष्मी अकसर डिंपल के साथ की अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। -
डिंपल यादव मुलायम सिंह के परिवार की पहली महिला सदस्य थीं जो राजनीति में सक्रीय हुईं।
-
साल 2009 में डिंपल यादव ने यूपी के फिरोजाबाद से लोकसभा का उपचुनाव लड़ा था। हालांकि यह चुनाव वह कांग्रेस के राज बब्बर से हार गईं।
-
मुलायम सिंह यादव डिंपल के चुनाव लड़ने के फैसले के खिलाफ ते। वह नहीं चाहते थे कि परिवार की कोई महिला राजनीति में आए। इससे पहले कभी ऐसा हुआ भी नहीं था।

अखिलेश यादव ने पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर डिंपल को वह चुनाव लड़वाया। चुनाव हारने के बाद भी डिंपल का हौंसला नहीं टूटा। -
2012 में डिंपल यादव ने कन्नौज सीट से एक बार फिर उपचुनाव लड़ा। इस बार वह जीत गईं। इसके बाद वह 2014 में भी लोकसभा सांसद बनीं।

डिंपल राजनीति के साथ ही परिवार भी संभालती हैं। डिंपल और अखिलेश यादव के तीन बच्चे हैं। -
Photos: Rajlakshmi Yadav Twitter and Akhilesh yadav Twitter