-

Lalu Prasad Yadav Daughter: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने अपनी 9 संतानों में से दो की शादी यूपी के राजनीतिक घरानों में की है। सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी (Rajlakshmi Yadav) की शादी लालू ने मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) से पोते तेज प्रताप सिंह से की है। वहीं राजलक्ष्मी की बड़ी बहन रागिनी (Ragini Yadav) की शादी भी यूपी के राहुल यादव से की है। आइए जानें लालू के इन दामाद से जुड़ी कुछ बातें:
-
लालू यादव ने साल 2012 में अपनी चौथी बेटी रागिनी यादव की शादी कांग्रेस नेता रहे जीतेंद्र यादव के बेटे राहुल यादव से की थी।
-
राहुल यादव साल 2017 में हुए यूपी इलेक्शन में चुनाव लड़ चुके हैं। लालू खुद अपने दामाद के प्रचार के लिए यूपी आए थे लेकिन राहुल जीत नहीं पाए थे।
-
राहुल यादव ने स्विट्जरलैंड से होटल एंड रेस्टोरेंट मैनेजमेंट का कोर्स किया है। वो गाजियाबाद के मुरादनगर में बिजनेस चलाते हैं, जिसमें लालू की बेटी रागिनी भी मदद करती हैं।
-
बारहवीं पास रागिनी यादव अपने पति और सास-ससुर के साथ गाजियाबाद में ही रहती हैं। गाजियाबाद के राजनगर में उनका 1.5 करोड़ का बंगला है।
-
चुनाव आयोग को दिये हलफनामे में राहुल यादव ने बताया था कि उनके पास करीब 25 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है।
-
अपने चुनावी हलफनामे में रागिनी यादव के पति राहुल यादव ने बताया था कि वह बिजनेस के अलावा किसानी पर भी डिपेंड करते हैं। उनके करोड़ों रुपए के यूपी में खेत हैं।
-
All Photos: Social Media