-
Lalu Prasad Yadav Daughter Rajlakshmi Yadav: लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी (Rabri Devi) की सात बेटियां हैं। सातों बेटियों की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी यादव हैं। राजलक्ष्मी यादव की शादी यूपी में मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के परिवार में हुई है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और डिंपल यादव (Dimple Yadav) रिश्ते में राजलक्ष्मी के ससुर और सास लगते हैं। राजलक्ष्मी यादव की बड़ी बहन हैं चंदा यादव (Chanda Yadav)।
-
चंदा यादव लालू और राबड़ी देवी की तीसरी बेटी हैं। उनसे बड़ी रोहिणी और मीसा हैं।
-
चंदा यादव की शादी विक्रम सिंह से हुई है। दोनों की शादी 2006 में हुई थी।
-
विक्रम सिंह पेशे से पायलट हैं। वह काफी समय तक एयर इंडिया के साथ जुड़े रहे।
-
चंदा यादव के पास एलएलबी की डिग्री है। चंदा यादव ने पुणे के प्रतिष्ठित कॉलेज से लॉ की डिग्री ली है।
-
चंदा यादव अकसर पति के साथ पटना अपने माता-पिता के यहां आती रहती हैं।
-
चंदा अपने पिता लालू प्रसाद यादव के काफी करीब हैं। रांची के रिम्स में पिता की हालत देख रो पड़ी थीं।
-
चंदा यादव सोशल मीडिया में काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपने पिता और भाइयों के समर्थन में ट्वीट करती रहती हैं। <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/lalu-prasad-yadav-youngest-daughter-raj-lakshmi-yadav-tejashwi-yadav-two-sisters-are-mbbs-graduate-know-about-mulayam-singh-yadav-daughter-in-law-sisters-rohini-acharya-and-misa-bharti/1640770/">लालू प्रसाद की बेटियों ने MBBS करने के बाद भी नहीं की डॉक्टरी, जानिए क्या करती हैं राजलक्ष्मी यादव की दोनों बहनें</a>
-
All Photos: Social Media