-
Lalu Prasad Yadav Daughter Raj Lakshmi Yadav: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी (Rabri Devi) की 9 संतानें हैं। 7 बेटियों औऱ 2 बेटों में सबसे छोटी हैं राजलक्ष्मी यादव। राजलक्ष्मी यादव की शादी यूपी में मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के परिवार में हुई है। राजलक्ष्मी यादव के पति तेजप्रताप सिंह यादव (Tej Pratap Singh Yadav) अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के भतीजे लगते हैं।
-
ससुराल में तीन चर्चित महिलाएं राजलक्ष्मी यादव की लगभग हमउम्र हैं। ये तीनों रिश्ते में राजलक्ष्मी यादव की सास लगती हैं। आइए जानें मुलायम परिवार की इन चारों बहुओं में कौन कितना पढ़ा लिखा है।
-
राजलक्ष्मी यादव ग्रैजुएट हैं। उन्होंने नोएडा के अमिटी यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री हासिल की है।
-
डिंपल यादव राजलक्ष्मी यादव की सबसे बड़ी सास हैं। डिंपल यादव ने लखनऊ विश्वविद्यालय से ग्रैजुएशन किया है।
-
अपर्णा यादव मुलायम सिंह के दूसरे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। अपर्णा यादव ने लंदन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स डिग्री हासिल की है।
-
शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव की पत्नी का नाम राजलक्ष्मी सिंह है। राजलक्ष्मी सिंह भी राजलक्ष्मी यादव की सास लगती हैं। शाही राजपूत परिवार से संबंध रखने वाली राजलक्ष्मी सिंह ने लखनऊ विश्वविद्यालय से ग्रैजुएशन किया है।
-
बात अगर राजलक्ष्मी यादव के पति तेज प्रताप सिंह की करें तो उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से एमबीए किय़ा है।
-
अखिलेश यादव भी विदेश से पढ़े हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी से एनवॉयरनमेंटल इंजीनियरिंग में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। (All Photos: Rajlakshmi Yadav Twitter & Social Media)