-
Mulayam Singh Yadav Daughter in law Rajlakshmi Yadav and Dimple Yadav: लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी की शादी मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के परिवार में हुई है। डिंपल (Dimple yadav) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) राजलक्ष्मी के सास-ससुर लगते हैं। राजलक्ष्मी यादव (Raj Lakshmi yadav) की शादी अखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप सिंह यादव (Tej Pratap Singh Yadav) से हुई है। तेज प्रताप लोकसभा सांसद रह चुके हैं।
-
लालू की बेटी राजलक्ष्मी की शादी तेज प्रताप से साल 2015 में हुई थी। इस शादी में पीएम नरेंद्र मोदी समेत राजनीति के बड़े दिग्गज शामिल हुए थे।
-
राजलक्ष्मी तेज प्रताप से 5 साल छोटी हैं। दोनों नोएडा के एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। तेज प्रताप अपनी होने वाली पत्नी के सीनियर थे।
-
तेज प्रताप यादव के पिता रतन सिंह के निधन के बाद अखिलेश यादव ही उनके पिता का सारा फर्ज निभाते हैं।
-
सास डिंपल यादव से राजलक्ष्मी की खूब अच्छी बनती है। राजलक्ष्मी अकसर डिंपल के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
-
राजलक्ष्मी और डिंपल में उम्र का भी बहुत ज्यादा फासला नहीं है। दोनों में करीब 10 साल का ही अंतर है। इस कारण भी दोनों बहुत अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं।
राजलक्ष्मी यादव को घुड़सवारी का भी शौक है। उन्होंने घोड़ा भी पाला हुआ है। -
अपने ससुर अखिलेश यादव के साथ राजलक्ष्मी यादव।
-
Photos: Rajlakshmi yadav twitter
