-
Lalu Prasad Yadav Holi: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पिछले कुछ समय से परिवार से दूर चारा घोटाले की सजा काट रहे हैं। लालू प्रसाद के घर की होली कभी खूब चर्चा में रहा करती थी। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक में लालू की कुर्ता फाड़ होली मशहूर थी।
-
लालू यादव जब बिहार के मुख्यमंत्री थे उनकी 'कुर्ता फाड़ होली' की चर्चाएं आम थी। यह होली विशेष आकर्षण का केंद्र हुआ करती थी।
-
बिहार ही नहीं बल्कि देश की राजधानी दिल्ली और दूसरे राज्यों के नेताओं के बीच भी लालू की इस अनोखी होली के किस्से सुने जाते थे।
-
लालू की कई पुरानी तस्वीरें उनकी इस 'कुर्ताफाड़ होली' की गवाह हैं।
-
एक बार होली के मौके पर लालू के घर पहुंचे पत्रकारों से पूर्व रेलमंत्री ने कहा कि जाइए अब नीतीश कुमार के घर जाइए। इस पर पत्रकारों ने उनसे पूछ लिया कि क्या आप नीतीश कुमार को होली पर विश करेंगे?
-
होली के रंग में सराबोर लालू प्रसाद ने कहा कि विश क्या होता है। आज उनके किस करूंगा कि विश करूंगा। इतना कहकर लालू हंसने लगे।
-
लालू होली पर फगुआ भी गाते हैं और ढोल भी बजाते हैं। हालांकि अब हालात काफी बदल चुके हैं। अब लालू परिवार में होली की वो रंगत नहीं दिखती जो पहले हुआ करती थी।
-
All Photos: Social Media And PTI