-
Lalu Prasad Yadav Daughter: लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी (Rabri Devi) दोनों ही बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। दोनों की 9 संतानें हैं जिनमें से तीन राजनीति में सक्रिय हैं। लालू ने अपनी सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी यादव (Rajlakshmi Yadav) की शादी मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के पोते और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के भतीजे तेजप्रताप सिंह यादव से की है।
-
लालू यादव के परिवार में छोटे बेटे तेजस्वी को छोड़कर बाकी सबकी शादी हो चुकी है।
-
लालू ने अपनी बेटियों की शादी काफी अच्छे परिवारों में की है।
-
चंदा यादव लालू और राबड़ी देवी की तीसरी बेटी हैं। उनसे बड़ी रोहिणी और मीसा हैं।
-
चंदा यादव की शादी विक्रम सिंह से हुई है। दोनों की शादी 2006 में हुई थी।
-
विक्रम सिंह पेशे से पायलट हैं। वह काफी समय तक एयर इंडिया के साथ जुड़े रहे।
-
चंदा यादव के पास एलएलबी की डिग्री है। चंदा यादव ने पुणे के प्रतिष्ठित कॉलेज से लॉ की डिग्री ली है।
-
चंदा यादव अकसर पति के साथ पटना अपने माता-पिता के यहां आती रहती हैं।
-
चंदा अपने पिता लालू प्रसाद यादव के काफी करीब हैं। रांची के रिम्स में पिता की हालत देख रो पड़ी थीं।
-
चंदा यादव सोशल मीडिया में काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपने पिता और भाइयों के समर्थन में ट्वीट करती रहती हैं। <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/lalu-prasad-yadav-youngest-daughter-raj-lakshmi-yadav-tejashwi-yadav-two-sisters-are-mbbs-graduate-know-about-mulayam-singh-yadav-daughter-in-law-sisters-rohini-acharya-and-misa-bharti/1640770/">लालू प्रसाद की बेटियों ने MBBS करने के बाद भी नहीं की डॉक्टरी, जानिए क्या करती हैं राजलक्ष्मी यादव की दोनों बहनें</a>
-
All Photos: Social Media
