-
आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में आमिर खान की मां बनी हैं एक्ट्रेस मोना सिंह (Mona Singh)। मोना सिंह यूं तो आमिर से करीब 17 साल छोटी हैं लेकिन उनकी मां के किरदार को उन्होंने बखूबी निभाया है। 2019 में मोना सिंह ने शादी रचाई थी। हालांकि उन्होंने शादी से पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी (Pregnancy) की प्लानिंग कर ली थी।
-
मोना सिंह ने अपने एग्स फ्रीज कराए हैं। एक्ट्रेस ने 34 की उम्र में एग्स फ्रीज कराए थे। मोना सिंह का कहना था कि ऐसा करने के बाद वो किसी भी उम्र में आसानी से मां बनने का सुख प्राप्त कर सकती हैं।
-
मोना सिंह के अलावा और भी कई एक्ट्रेसेस और फिल्मी सेलेब्स हैं जिन्होंने प्रेग्नेंसी की चाहत में अपने एग्स फ्रीज कराए थे।
-
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है डायना हेडन का। डायना एग्स फ्रीज कराने वाली पहली भारतीय सेलेब हैं। उन्होंने 34 की उम्र में अपने एग्स फ्रीज करा लिए थे और अब वो जुड़वां बच्चों की मां हैं।
-
काजोल की एक्ट्रेस बहन तनीषा मुखर्जी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तब चर्चा में आ गई थीं जब उन्होंने शादी के बिना 39 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रीज करवाए थे।
-
राखी सावंत ने भी शादी से पहले ही प्रेग्नेंसी के लिए एग्स फ्रीज करा लिए थे।
-
एकता कपूर ने 36 साल की उम्र में एग्स फ्रीज करा लिए थे। हालांकि एक्ट्रेस 46 की उम्र में सरोगेसी के जरिए मां बनी चुकी हैं।
