बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं जिनका बैकग्राउंड का ताल्लुख फिल्मों से दूर- दूर तक नहीं है लेकिन उनके बच्चे एक्टिंग फील्ड में आए। उदाहरण के लिए रितेश देशमुख और चिराग पासवान को ही ले लीजिए। लिहाजा इस लिस्ट में एक नाम एक एक्ट्रेस का भी है। यहां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा के बारे में। नेहा के पिता विधायक हैं। आगे की स्लाइड क्लिक करके जानिए कौन हैं नेहा के पिता और कहां से वे विधायक। नेहा शर्मा का जन्म बिहार के जिला भागलपुर में 27 नवंबर 1987 को हुआ था। उनके पिता का नाम अजीत शर्मा है, जो पहले एक बिजनसमैन थे लेकिन अब वे नेता हैं। -
नेहा के पिता अजीत शर्मा कांग्रेस पार्टी से भागलपुर के विधायक हैं। पिता के चुनावी अभियान में नेहा शर्मा ने कई कैंपेन किए।
नेहा शर्मा बचपन में अस्थमा की बीमारी के चलते शारीरिक रूप से पीड़ित थीं। बाद में उनका इलाज हैदराबाद में हुआ। अब वे पूरी तरह से ठीक हैं। नेहा को म्यूजिक सुनने, बुक्स पढ़ने के अलावा कुकिंग करना भी बेहद पसंद हैं। -
नेहा को क्लासिकल डांस कथक का काफी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने लंदन के Pineapple dance studio से सालसा, जीव, जज और हिप हॉप की भी ट्रेनिंग ली है।
उनकी पहली डेब्यू तेलुगू फिल्म चिरुथा थी जो 2007 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वे पहली बॉलीवुड फिल्म Crook में इमरान हाशमी के साथ नजर आईं। फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था। -
इसके अलावा वे कुणाल कोहली की फिल्म तेरी मेरी कहानी में कैमियो भूमिका में नजर आई।
-
रितेश देशमुख की फिल्म क्या सुपर कूल हैं में नेहा ने अपनी भूमिका के लिए काफी वाह-वाही बटोरी।
