-
टीवी एक्टर कुशल पंजाबी को 27 दिसंबर को अपने घर के फ्लैट में पंखे से लटकते हुए पाया गया था। उनके शव के पास से सुसाइड लेटर भी बरामद किया गया था। इस तरह की बातें सामने आईं कि वह अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर तनाव में थे जिसके चलते उन्होंने अपनी जान दे दी। कुशल की मौत के करीब दो हफ्ते बाद अब उनकी पत्नी ऑड्रे डोल्हेन ने चुप्पी तोड़ी है। ऑड्रे के मुताबिक कुशल अपने रिलेशन को लेकर कभी गंभीर नहीं हुए।
-
एंटरटेनमेंट पोर्टल पीपिंगमून से बात करते हुए ऑड्रे ने बताया कि वह कुशल के साथ खुश नहीं थीं। वह अपने बेटे कियान के लिए भी कुशल को सही नहीं मानती थी।
इंटरव्यू में ऑड्रे ने कहा, 'वह एक लापरवाह पिता थे और हमारे रिलेशनशिप को फेल करने में उन्होंने अच्छा रोल निभाया। हमारी शादी में दिक्कतें थी लेकिन शादी फेल नहीं हुई थी। मैंने कभी कियान को उसके पिता से बात करने से नहीं रोका। वो कुशल थे जो अपनी फैमिली के लिए सीरियस नहीं थे।' -
ऑड्रे ने आगे कहा कि, 'मैंने कुशल को शंघाई में सेटल होने के लिए बुलाया था पर उसे जरा भी इंटरेस्ट नहीं था। बल्कि वो मैं थी जो उसके खर्च उठाती थी।'
-
ऑड्रे ने यह भी बताया कि, 'बेटे को लेकर गंभीर नहीं होने के कारण कियान का इंटरेस्ट भी अपने पिता से धीरे-धीरे कम होने लगा था। मैंने कुशल के साथ अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश की थी।'
-
बता दें ऑड्रे शंघाई में एक शिपिंग कंपनी में काम करती हैं। करीब दो साल पहले उनकी पोस्टिंग शंघाई में हो गई थी। तब से वह अपने बेटे कियान संग वहीं रहती हैं।