-
मशहूर एक्टर कुशाल पंजाबी की मौत से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर कोई शॉक्ड है। 37 वर्षीय कुशाल के सुसाइड की खबर पर उनके करीबियों और फैंस को यकीन ही नहीं हो रहा है। इन सबके बीच उनके दोस्त और एक्टर चेतन हंसराज ने उन आखिरी लम्हों को बयां किया है जब उन्होंने कुशाल का पंखे से लटकता शव उतारा था। चेतन ही वह शख्स थे जो कुशाल के मां-पापा संग आखिरी वक्त में एक्टर के घर गए थे।
-
एंटरटेनमेंट पोर्टल स्पॉटबॉय से बातचीत में चेतन ने इस पूरी घटना को बयां किया। चेतन ने बताया कि कुशाल के पापा ने उन्हें 26 दिसंबर को दोपहर 3 बजे कॉल किया और पूछा कि क्या उनकी कुशाल से कोई बात हुई है। कुशाल के माता पिता अपने बेटे से कॉन्टेक्ट नहीं कर पा रहे थे।
-
बकौल चेतन, '6-7 घंटे बाद कुशल के पापा ने मुझे दोबारा कॉल किया। उन्होंने बेटा ऐसा कभी नहीं हुआ कि वो इतने समय तक अनरीचेबल रहे। इसके बाद हम चाबी बनाने वाले को लेकर कुशल के घर गए। हमने कुशल का घर खोला। ये रात 11 बजे की बात है।'
-
चेतन हंसराज ने बताया कि, 'हम घर के अंदर गए और देखा कि कुशल की बॉडी पंखे से लटकी हुई थी। हमने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन कुशल का शरीर ठंडा पड़ गया था। तो हमें समझ आया कि कुशल को मरे हुए काफी समय हो गया है।'
-
चेतन ने अपने दिवंगत दोस्त कुशाल के बारे में बताया कि, 'किसी ने भी ये उम्मीद नहीं की थी कि वो ऐसा करेगा। मैं जब इस बारे में सोच रहा था तो मेरी बॉडी कांप रही थी।'
चेतन ने ये भी बताया कि हमें अंदाजा तो था कि उसकी पर्सनल लाइफ में कुछ दिक्कतें हैं लेकिन वह कभी किसी से ये सब शेयर नहीं करता था।
