-
Kumar Vishwas: मशहूर कवि कुमार विश्वास यूपी में गाजियाबद से सटे पिलखुआ के रहने वाले हैं। यहीं पर उनका वह घर है जहां वह पले बढ़े। पिलखुआ में ही कुमार विश्वास ने एक और घर बनाया है जिसका नाम उन्होंने केवी कुटीर रखा है। कुमार विश्वास का यह घर गांव के पुराने घरों की तर्ज पर बना है। इस घर में जानवरों के लिए भी बड़े इंतजाम किये गए हैं। देखें तस्वीरें:
-
अपने इस केवी कुटीर में कुमार विश्वास ने गायें भी पाल रखी हैं।
-
गायों के रहने के लिए काफी अच्छे इंतजाम किये गए हैं। उनकी साफ सफाई से लेकर खाने-पीने तक के जरूरी इंतजामात किये गए हैं।
-
गौवंश के बाड़ों को बेहद खूबसूरत बनाया गया है। बाड़े की दीवारों पर खूबसूरत कलाकृतियां बनाई गई हैं।
-
कुमार विश्वास के इस कुटीर में तालाब भी बना है। इस तालाब में बतख पाले गए हैं।
-
कुमार विश्वास के साथ इस घर में उनका डॉगी भी रहता है। कुमार विश्वास के डॉगी का नाम शैडो है।
-
शैडो के लिए भी बढ़िया इंतजाम है। ठंड के मद्देनजर शैडो के लिए कुमार विश्वास ने कंबल वगैराह की व्यवस्था कर रखी है।
-
कुमार विश्वास अपने इस केवी कुटीर के मेंटेनेंस में अपना भी श्रमदान करते रहते हैं।
-
सभी तस्वीरें कुमार विश्वास के सोशल मीडिया अकाउंट से ली गई हैं।