-
बॉलीवुड सेलेब कमाल राशिद खान (KRK) भले अपने एक्टिंग से ज्यादा पॉपुलर ना हुए हों लेकिन अपने बयानों से वह अकसर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर से ऐसा ही कुछ हुआ है। जहां दुनियाभर में कोरोना वायरस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है वहीं केआरके ने दावा किया है कि मुंबई के वर्सोवा स्थित उनका बंगला 100% कोरोना फ्री है। केआरके ने लोगों से ये भी कहा है कि मेरे घर के अंदर कोरोना वायरस नहीं घुस सकता है..आप लोगों में जो भी यहां आ कर रहना चाहे रह सकता है।
-
कमाल आर खान ने अपने बंगले को कोरोना फ्री बताते हुए उसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं। <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/krk-says-home-100-percent-corona-free-can-come-stay-home/1350691/">‘मेरे घर में नहीं घुस सकता Coronavirus’, अपने घर पर लोगों को बुला रहा ये बॉलीवुड एक्टर</a>
-
कमाल आर खान का ये बंगला बेहद आलीशान है।
-
केआरके के इस बंगले का नाम 'जन्नत' है।
-
एक इंटरव्यू में केआरके ने कहा था कि उनका बंगला शाहरुख के मन्नत से भी ज्यादा आलीशान है।

घर में लॉबी से लेकर लिविंग रूम तक में फूलों से सजावट की गई है। -
घर में बेहद आलीशान झूमर भी लगाए गए हैं।
-
घर के अंदर ही केआरके का ऑफिस भी है।
-
साल 2018 में कमार आर खान अपने इस आलीशान बंगले को बेचना चाहते थे। हालांकि बाद में उन्होंने अपना मन टाल दिया।
-
केआरके एक्टर बनने घर से भाग कर मुंबई आए थे। यहां पर उन्होंने 2005 में आई 'सितम' से बतौर प्रोड्यूसर करियर शुरू किय। इसके बाद वह कम बजट की कई भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में भी नजर आए।
-
केआरके के करियर की सबसे बड़ी फिल्म थी एक विलेन। इस फिल्म में वह रितेश देशमुख के दोस्त बने थे।
-
केआरके बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं। इन दिनों वह फिल्म क्रिटिक के तौर पर काम कर रहे हैं।
-
केआरके आए दिन अपने इस बंगले की तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर करते रहते हैं।