-
दिवंगत अभिनेता राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का सोमवार को कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं। राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा की शादी 1946 में हुई थी। कृष्णा का अंतिम संस्कार चेंबुर हाउस में किया गया। रणधीर कपूर, बबिता कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर ने कृष्णा राज कपूर को अंतिम श्रद्धांजलि दी। कपूर खानदान के अलावा बॉलीवुड और बिजनेस जगत से जुड़ी कई हस्तियों ने भी उन्हें अंतिम विदाई दी। कृष्णा कपूर की पांच संतानों में दो बेटियां – रितु और रीमा हैं, जबकि तीन बेटे रणधीर, ऋषि और राजीव हैं। रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर, करीना कपूर और करिश्मा कपूर इन्हीं के वंशज हैं। (All Photos- PTI/Express)
-
कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन, अनिल अंबानी, अभिषेक और अनिल कपूर पहुंचे।
-
रिद्धिमा कपूर इस दौरान फूट-फूट कर रोती दिखीं। उनके पति भरत साहनी शांत कराते रहे।
-
रिद्धिमा अपनी दादी कृष्णा के बेहद करीब रहीं। वह हमेशा ही कृष्णा राज कपूर के साथ सोशल अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
-
मां के निधन से रणधीर कपूर बेहद गमगीन दिखे। इस दुखद मौके पर करीना भी पति सैफ के साथ पहुंचीं।
-
करीना भी बेहद भावुक दिखाई दीं।
-
अभिषेक बच्चन ने भी कृष्णा राज कपूर को श्रद्धांजलि दी।
-
कृष्णा राज कपूर को श्रद्धांजलि देते अनिल कपूर।
-
अनिल कपूर के अलावा संजय कपूर भी कृष्णा कपूर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
-
कृष्णा कपूर काफी जिंदादिल इंसान थीं।
-
अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर काजोल भी श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।
-
करिश्मा भी इस दौरान पहुंचीं।