-
जब भी श्री कृष्ण की बात आती है अकसर एक चेहरा नजरों के सामने जरूर आता है। वो चेहरा है टीवी के कृष्ण नीतीश भारद्वाज का। नीतीश भारद्वाज ने बी आर चोपड़ा के महाभारत में श्रीकृष्ण की भूमिका में ऐसी जान डाली कि लोग उनकी ही तस्वीर को कृष्ण मान पूजने लगे। घर-घर में वह बेहद लोकप्रिय हो गए। इसी लोकप्रियता की बदौलत वो संसद तक भी पहुंचे। 1996 में वह बीजेपी के टिकट से सांसद बने। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने राजनीति को अलविदा कह दिया। (All Pics: @nitishbharadwaj/Instagram)
-
नीतीश भारद्वाज का एक्टिंग करियर मराठी थियेटर से शुरू हुआ। वहीं कुछ साल काम करने के बाद वह हिंदी थियेटर भी करने लगे।
-
आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए नीतीश भारद्वाज ने बॉम्बे दूरदर्शन में अनाउंसर और न्यूज रीडर की नौकरी भी की।
-
नीतीश ने साल 1987 में पहली फीचर फिल्म खात्याल सासू नथाल सन की। ये मराठी भाषा में थी। इसके बाद हिंदी में तृषाग्नि में भी काम किया।
-
इसके बाद 1989 में उनकी जिंदगी में ऐसा टर्न आया कि वह नीतीश से श्रीकृष्ण के तौर पर पहचाने जाने लगे।
-
बी आर चोपड़ा ने उन्हें अपने टीवी सीरियल महाभारत में भगवान कृष्ण का रोल दिया।
-
इस रोल ने उन्हें पूरे हिंदुस्तान का कृष्ण बना दिया। लोग उन्हें कृष्ण नाम से ही जानने लगे। उनकी पूजा होने लगी।
-
1996 में जब अटल बिहारी वाजपेयी पहली बार पीएम बने थे तब नीतीश जमशेदपुर से लोकसभा चुनाव जीत संसद पहुंचे।
-
हालांकि उन्होंने साल भर में ही राजनीति से संन्यास ले लिया। उन्होंने कहा था कि जो वो राजनीति में रहकर करना चाहते हैं वो तो वह फिल्मों के माध्यम से भी कर सकते हैं।
-
फिलहाल वह फिल्मों में व्यस्त हैं। उनकी आखिरी हिंदी फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई केदारनाथ थी।
-
इससे पहले वह ऋतिक रौशन के साथ फिल्म मोहनजोदारो में भी नजर आ चुके हैं।
-
नीतीश का चक्रव्यूह नाम का नाटक देखेने आज भी लोग थियेटरों में पहुंचते हैं।