-
जन्माष्टमी का पर्व भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भक्तगण अपने घरों में भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना करते हैं और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए विभिन्न उपाय करते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि भगवान कृष्ण की कृपा आपके जीवन पर बनी रहे और आपकी किस्मत के दरवाजे खुल जाएं, तो इस जन्माष्टमी पर इन सात चीजों को अपने घर में जरूर लाएं:
-
राधारमण जी की प्रतिमा
भगवान कृष्ण और राधा रानी के प्रेम की प्रतीक, राधारमण जी की प्रतिमा को घर में रखने से घर में प्रेम, शांति और सद्भावना का वातावरण बना रहता है। इसे घर के पूजा स्थल में रखें और नियमित रूप से उनकी पूजा करें। -
बांसुरी
जन्माष्टमी के दिन घर में बांसुरी जरूर लेकर आएं। कहा जाता है कि बांसुरी भगवान कृष्ण की प्रिय वस्तु है। वास्तु शास्त्रों की मानें तो घर पर बांसुरी रखने से दुख और दरिद्रता दूर होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। -
मोर पंख
भगवान कृष्ण के मुकुट में सजने वाला मोर पंख जीवन में शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे घर के पूजा स्थल या मुख्य द्वार पर रखने से वास्तु दोष भी दूर होते हैं। -
गाय और बछड़े की प्रतिमा
अगर आपके घर में बाल गोपाल की मूर्ति है तो गाय और बछड़े की मूर्ति लाएं। कान्हा को गायों से बहुत प्रेम था, वह हर समय उनकी सेवा में लगे रहते थे। घर में गाय बछड़े की प्रतिमा रखने से वास्तु दोष खत्म होते हैं और संतान सुख मिलता है। -
गीता
भगवद गीता, भगवान कृष्ण का पवित्र उपदेश है। इसे घर में रखने और पढ़ने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। गीता का अध्ययन करने से मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति होती है। -
वैजयंती माला
जन्माष्टमी के दिन पूजा के दौरान अगर आप भगवान कृष्ण को वैजयंती माला अर्पित करते हैं तो आपको जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। माना जाता है कि, वैजयंती माला में माता लक्ष्मी वास करती हैं। ऐसे में अगर आप जन्माष्टमी के दिन यह माला घर ले आते हैं तो कृष्ण भगवान के साथ ही मां लक्ष्मी का भी आपको आशीर्वाद प्राप्त होगा। -
दक्षिणावर्ती शंख
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन आपको दक्षिणावर्ती शंख घर लाना चाहिए। इस शंख में जल और दूध डालकर भगवान कृष्ण का अभिषेक भी करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घर में दक्षिणावर्ती शंख होता है तो परिवार में खुशियां बनी रहती हैं और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।
(Photos Source: Pexels and Freepik)
(यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी व्रत के दिन इन बातों का भी रखें ध्यान, प्रेमानंद महाराज ने बताया क्या न करने से नहीं मिलता पूजा का पूर्ण फल)
