-
वरुण धवन और नताशा दलाल के बीच एक पार्टी में झगड़े की खबर है। दोनों एक कारोबारी की बेटी की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे हुए थे। वहां पर वरुण धवन एक महिला के साथ डांस कर रहे थे। तभी कुछ ऐसा हुआ कि पार्टी में मौजूद उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को यह अच्छा नहीं लगा…
-
बॉलीवुड वेबसाइट Spotboye.com के मुताबिक वरुण अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ पिछले सप्ताह किशोर बजाज की बेटी क्रेशा बजाज की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे हुए थे। पार्टी में मौजूद महिलाओं ने वरुण ने घेर लिया, यह उनकी गर्लफ्रेंड नताशा को अच्छा नहीं लगा। एक महिला के वरुण के ज्यादा नजदीक आने पर नताशा और वरुण में कहासुनी भी हो गई।
-
हुआ कुछ यूं कि एक उम्रदराज महिला वरुण धवन के पास आईं और उन्होंने साथ में डांस करने के लिए कहा। इसके बाद वरुण और महिला डांस फ्लोर पर चले गए और काफी वक्त तक साथ में डांस करते रहे।
-
नताशा को यह सब अच्छा नहीं लगा रहा था, लेकिन वे पार्टी में कोई सीन नहीं बनाना चाहती थी। ऐसे में वह केवल इशारों से ही वरुण को उस महिला से दूर होने के लिए कह रही थीं। लेकिन वरुण ने नताशा के इशारों पर कोई ध्यान नहीं दिया। वरुण महिला के साथ खुश नजर आ रहे थे।
-
नताशा ने अपने गुस्से पर नियंत्रण उस वक्त खो दिया, जब वरुण और वह महिला आपस में नंबर एक्सचेंज करने की कोशिश कर रहे थे। दोनों नंबर शेयर करने ही वाले थे कि नताशा डांस फ्लोर पर चढ़ गई। वहां जाकर नताशा ने वरुण का हाथ पकड़ा और उन्हें डांस फ्लोर से दूर ले गईं।
-
इसके बाद पार्टी में ही दोनों के बीच थोड़ी कहासुनी भी हुई। लेकिन जब उन्होंने देखा कि पार्टी में मौजूद लोग उन्हीं की तरफ देख रहे हैं तो दोनों ही सामान्य हो गए।
-
नताशा एक फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने साल 2013 में नताशा दलाल ब्रांडनैम के अंडर में अपना कलेक्शन लॉन्च किया था।
-
-
हालांकि, वरुण कभी भी नताशा से अपनी रिलेशनशिप के बारे में सार्वजनिक तौर पर बोलते हुए नजर नहीं आए। एक इंटरव्यू में वरुण ने कहा था कि उनकी गर्लफ्रेंड नहीं चाहती कि उनकी प्राइवेट लाइफ को सार्वजनिक किया जाए। इसलिए वे सार्वजनिक तौर पर अपनी लव लाइफ के बारे में जिक्र करने से बचते हैं।
-
वरुण बेशक नताशा के साथ अपनी रिलेशनशिप पर खुलकर नहीं बोलते, लेकिन वे कैमरे की नजर से नहीं बच पाते। उन्हें कई बार साथ में देखा गया है। हालही में उनकी एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वे एक रेस्टोरेंट में डीनर करने गए थे।
-
वरुण से जुड़े सूत्रों का कहना है कि दोनों बचपन से ही दोस्त हैं। वरुण ने हालही में दोनों की मालदीव में छुट्टी मनाते हुए की तस्वीर सोशल साइट पर पोस्ट की थी।
-
नताशा कई बॉलीवुड सेलेब्स को नजदीक से जानती हैं। वे वरुण की दोस्त आलिया के भी काफी नजदीक हैं। नताशा के कलेक्शन लॉन्च के वक्त आलिया भी पहुंची थी।
