-

कई लोगों के लिए दुबई सपनों का शहर है और यहां की खूबसूरती की पूरी दुनिया दीवानी है, लेकिन दुबई में कई ऐसे कानून हैं, जिसकी वजह से आपको वहां दिक्कत आ सकती है। अगर आप वहां घूमने जा रहे हैं या वहां रहने का प्लान बना रहे हैं तो दुबई के ये अजीबोगरीब जानना आपके लिए जानना बहुत जरूरी है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें दुबई के अजीबोगरीब कानून।
-
दुबई में कपल एक दूसरे को सार्वजनिक स्थान पर किस नहीं कर सकते हैं और एक दूसरे का हाथ पकड़कर चलना भी दुबई में क्राइम है।
-
भारत में जिस तरह लोग अपने प्रेमी या साथी के साथ अकेले रह सकते हैं, वैसे दुबई में आप विपरीत लिंग के लोगों के साथ एक अपार्टमेंट में नहीं रह सकते।
-
शराब को लेकर कई देशों में अलग अलग कानून है। दुबई में आप सार्वजनिक स्थानों पर शराब नहीं पी सकते हैं। कई वेबसाइटों के अनुसार दुबई में शराब पीने के लिए लाइसेंस होना आवश्यक है और सूर्यास्त से सूर्योदत के बीच पब्लिक में सिगरेट आदि भी नहीं पी सकते।
-
दुबई में कपड़ों को लेकर भी सख्ती है और लड़कियां या लड़कों को सार्वजनिक स्थानों पर पूरे कपड़े पहनने आवश्यक है। वहीं वॉटर पार्क, बीच में भी स्विमिंग के लिए लड़कियों के लिए अलग स्विम सूट होता, जो कि पहनना जरूरी है।
-
दुबई में कोई राजनीतिक और सैन्य इमारतों की फोटो नहीं ले सकता है। साथ ही आप किसी अन्य व्यक्ति भी बिना अनुमति के फोटो नहीं क्लिक कर सकते। ऐसा करना अपराध है।
-
दुबई में बाएं हाथ से खाना खाना, किसी से कोई सामान लेना, गेट खोलना, हाथ मिलाना आदि अपराध है।
-
दुबई में रमजान के वक्त सार्वजनिक स्थान पर कुछ भी खाना अपराध है।